एक्सप्लोरर

Khagaria Murder Case: खगड़िया में हुई थी चौकीदार की हत्या, वजह के खुलासे के साथ 3 महिलाएं गिरफ्तार

Bihar Crime News: चौकीदार हत्याकांड मामले में बेलदौर थाने में कांड संख्या 372/23 दर्ज किया गया था. चौकीदार घनश्याम मालाकार के बेटे ने शराब माफिया पर आरोप लगाया था.

खगड़िया: बेलदौर थाना क्षेत्र में गुरुवार (14 दिसंबर) की सुबह एक चौकीदार घनश्याम मालाकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. साथ ही तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार (15 दिसंबर) को पुलिस कप्तान अमितेश कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी है. हत्या के बाद घनश्याम मालाकार के बेटे ने शराब माफिया पर हत्या का आरोप लगाया था.

50 वर्षीय घनश्याम मालाकार का शव बेलदौर थाना क्षेत्र के तिलाठी चौक पर मिला था. हत्या के बाद खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था. एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच शुरू की गई. विशेष टीम को सीसीटीवी खंगालने में भी लगाया गया. जांच के बाद एसपी ने कहा है कि अब तक की पड़ताल में चला है कि चौकीदार घनश्याम मालाकार की हत्या के पीछे शराब माफिया का हाथ है.

एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि इस मामले में गुरुवार को ही बेलदौर थाने में कांड संख्या 372/23 दर्ज किया गया था. कुल सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी और अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. तीन महिला आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार महिलाओं में सविता देवी, सुनीता देवी और शबनम देवी उर्फ भारती देवी शामिल हैं.

हत्या करने की वजह क्या है?

एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि अगस्त में सोनू मुखिया और नारायण मुखिया के घर से भारी मात्रा में शराब मिली थी. इसमें नारायण मुखिया को जेल भेजा गया था. जेल के अंदर ही नारायण मुखिया की तबीयत बिगड़ गई थी. इलाज के दौरान मौत हो गई थी. नारायण मुखिया की मौत के बाद परिजनों में बदले की भावना जाग गई. इसी कारण चौकीदार घनश्याम मालाकार की हत्या की गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: कटिहार के कुर्सेला में लापता हो गया एक व्यवसायी, अपहरण की आशंका, CDR से खुलेगा राज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लालू यादव के बिना देश-बिहार की राजनीति की कल्पना संभव नहीं', बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
'लालू यादव के बिना देश-बिहार की राजनीति की कल्पना संभव नहीं', बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी की प्रतिक्रिया, BJP के गढ़ में कैसे जीतेंगी?
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी की प्रतिक्रिया, BJP के गढ़ में कैसे जीतेंगी?
एक्शन मोड में निशांत कुमार, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे CCTV कैमरे, पटना से होगी मॉनिटरिंग
एक्शन मोड में निशांत कुमार, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे CCTV कैमरे, पटना से होगी मॉनिटरिंग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget