एक्सप्लोरर

INDIA Alliance Meeting: KC त्यागी का बड़ा बयान- 'CM नीतीश रखते हैं PM बनने की सारी योग्यताएं, इन नेताओं का भी नाम लिया

KC Tyagi News: केसी त्यागी ने कहा कि कोई भी चेहरा चुनाव में इंडिया गठबंधन का नहीं होगा. प्रधानमंत्री पद या कोई पद हमारे लिए महत्वपूर्ण नहीं है. इन सब पदों से ऊपर हमारे लिए 2024 का चुनाव है.

पटना: मुंबई में होने वाली विपक्षी एकता की तीसरी बैठक से पहले जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी (KC Tyagi) का सोमवार को बड़ा बयान सामने आया है. केसी त्यागी ने सीएम नीतीश कुमार का नाम लेते हुए राहुल गांधी, ममता बनर्जी और शरद पवार इन लोगों में भी प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है. जहां तक नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने या संयोजक बनने का सवाल है तो हम इसके संस्थापक हैं यह हमारे लिए बड़ी चीज है.

केसी त्यागी ने कहा कि पिछले साल 25 सितंबर को नीतीश कुमार ने पहली बार तीसरे मोर्चे को समाप्त करके पहले मोर्चे की वकालत की थी और उनका प्रयास था कि कांग्रेस के साथ एक मंच पर टीएमसी और आम आदमी पार्टी भी आए जो पहले तीसरे फ्रंट की वकालत करने में लगे हुए थे. केसी त्यागी ने कहा कि पटना में पहली मीटिंग बहुत सफल रही. अब 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में विपक्षी एकता की जो बैठक होने जा रही है उसमें संख्यात्मक ढांचे पर, कार्यक्रमों पर, सीट शेयरिंग, राज्यों में कोऑर्डिनेशन बनाने और एक झंडा आदि के नीचे सभा करने पर चर्चा होगी.

केसी त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता भ्रामक प्रचार करते हैं, कभी राहुल गांधी को लेकर तो कभी नीतीश कुमार को लेकर. उन्होंने कहा कि कोई भी चेहरा चुनाव में इंडिया गठबंधन का नहीं होगा. कॉमन मिनिमम प्रोग्राम और देश की 140 करोड़ जनता चेहरा होगी. आगे केसी त्यागी ने कहा कि 2024 में हमारा गठबंधन जीते यह हमारे लिए बड़ी चीज है. प्रधानमंत्री पद या कोई पद हमारे लिए महत्वपूर्ण नहीं है.

'ना प्रधानमंत्री ना संयोजक पद के दावेदार'

यह भी कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए भी और संयोजक के लिए भी बहुत सारी योग्यता रखते हैं, जो होनी चाहिए. 16 सालों तक बिहार के वे मुख्यमंत्री रहे, आपातकाल में 19 महीने जेल में रहे. अटल बिहारी वाजपेयी की नेतृत्व वाली सरकार में छह महत्वपूर्ण विभागों के केंद्रीय मंत्री रहे हैं, लेकिन इन सब पदों से ऊपर हमारे लिए 2024 का चुनाव है. ना हम प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं ना संयोजक पद के हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं...', स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का JDU ने किया समर्थन, RJD ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget