एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2023 Moon Time in Patna: करवा चौथ पर पटना में कब निकलेगा चांद? जान लें चंद्रयोदय का समय, बन रहा खास संयोग

Karwa Chauth 2023: महिलाएं जब तक खुली आंखों से चंद्रमा को नहीं देख लेती हैं तब तक व्रत नहीं तोड़ती हैं. पंडित श्याम सुंदर शरण ने बताया कि इस बार के करवा चौथ पर खास संयोग बन रहा है.

Karwa Chauth 2023 Moon Time: सुहागिन महिलाएं बुधवार (01 नवंबर) को करवा चौथ का व्रत करेंगी. इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर शाम को सोलह सिंगार करके करवा चौथ का पूजन करती हैं. छलनी से चंद्रमा को देखकर व्रत तोड़ती हैं. पटना में भी करवा चौथ पर बाजार सज चुका है. महिलाएं पूरी तैयारी में हैं. व्रत में सबसे खास बात होती है कि चंद्रमा कब निकलेगा, क्योंकि महिलाओं को इसका बेसब्री से ज्यादा इंतजार रहता है.

इस बार करवा चौथ पर बन रहा खास संयोग

पटना के राम जानकी मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर शरण ने बताया कि इस बार के करवा चौथ पर खास संयोग बन रहा है. करवा चौथ बुधवार को है और बुधवार भगवान गणेश का दिन माना जाता है. गणेश पुराण के अनुसार इसी दिन माता पार्वती की नाभि के मैल से भगवान गणेश प्रकट हुए थे. इस बार के करवा चौथ पर सिद्धि योग माना जा रहा है. इस दिन संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत भी है जो सभी संकट को दूर करने वाला दिन माना जाता है.

श्याम सुंदर शरण ने बताया कि करवा चौथ पर पूरे दिन उपवास करके महिलाएं शाम को चंद्रमा निकलने के पहले कथा सुनती हैं. इसमें भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश की कथा है. करवा चौथ में भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है. ऐसे में बुधवार के दिन करवा चौथ होना विशेष संयोग है. इस दिन जो महिलाएं सच्चे मन से करवा चौथ का व्रत करके भगवान गणेश की आराधना करेंगी उनकी हर मनोकामना पूरी होगी.

करवा चौथ की मान्यता है कि महिलाएं जब तक खुली आंखों से चंद्रमा को नहीं देख लेती हैं तब तक व्रत नहीं तोड़ती हैं. पंचांगों के अनुसार बुधवार को करवा चौथ के दिन पटना में शाम के 8 बजकर 10 मिनट पर चंद्रोदय का समय है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें- Bihar News: सेवा में तो कमी है सर! JDU सांसद रात में पहुंच गए अस्पताल, मरीजों ने खोल दी तेजस्वी के विभाग की पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget