एक्सप्लोरर

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने से BJP को बिहार से बाहर भी फायदा होगा? त्वरित सर्वे में बड़ा खुलासा

ABP CVoter Survey 2024: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने से BJP को उम्मीद है कि उसे फायदा होगा. इस बीच एबीपी न्यूज़ के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया है. इसमें आम लोगों की राय जानने की कोशिश की गई है.

ABP CVoter Survey: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार ने मरणोपरांत भारत रत्न देने का ऐलान किया है. आज (बुधवार, 24 जनवरी) कर्पूरी ठाकुर की सौवीं जयंती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. सवाल ये है कि क्या कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला करके मोदी सरकार ने विपक्ष की ओबीसी वाली राजनीति की हवा निकाल दी है.

दरअसल, कर्पूरी ठाकुर ही वो नेता थे जिन्होंने देश में सबसे पहले ओबीसी आरक्षण लागू किया था. माना जा रहा है कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला कर बीजेपी ने एक बड़ी लकीर देश की सियासत में खींच दी है. इसका असर देश की सियासत पर क्या होगा इसको लेकर एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने त्वरित सर्वे किया है. बिहार में किए गये सर्वे में 1 हजार 280 लोगों की राय शामिल है.

BJP को बिहार से बाहर भी फायदा होगा?

सर्वे में सवाल किया गया कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने से BJP को बिहार से बाहर भी फायदा होगा? इसपर 43 फीसदी लोगों ने कहा कि हां फायदा होगा. वहीं 38 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया. 19 फीसदी ने कहा कि पता नहीं.

BJP ने विपक्ष से जातीय राजनीति का मुद्दा छीन लिया?

साथ ही सर्वे में सवाल किया गया कि क्या कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर BJP ने विपक्ष से जातीय राजनीति का मुद्दा छीन लिया? इसपर 44 फीसदी ने हां कहां. वहीं 35 फीसदी ने नहीं में जवाब दिया. 21 फीसदी ने कहा पता नहीं.

बता दें कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के साथ ही बिहार में क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है. सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य नेताओं ने कहा कि ये हमारी पुरानी मांग थी. मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया.

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी को कर्पूरी ठाकुर के आदर्श विचारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए. कर्पूरी ठाकुर सादगी के लिए जाने जाते थे. बेहद गरीबी और सामाजिक असमानता जैसी चुनौतियों से लड़ते हुए वे राष्ट्र जीवन में बहुत ऊंचे मुकाम पर पहुंचे थे.

कर्पूरी ठाकुर पर CM नीतीश बोले- 'PM मोदी ने मुझे फोन नहीं किया लेकिन...', इशारों में कह गए बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग, पढ़ें काम की खबर
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget