एक्सप्लोरर

JSSC-CGL पेपर लीक का कनेक्शन बिहार से जुड़ा! झारखंड पुलिस ने सरगना अमन सिंह को आरा से किया गिरफ्तार

JSSC-CGL Paper Leak Bihar Connection: 28 जनवरी को झारखंड के 735 केंद्रों पर सीजीएल के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. उसी दिन आयोग को ईमेल के जरिए पेपर लीक की सूचना प्राप्त हुई थी.

Arrah Aman Singh Arrested: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) पेपर लीक मामले में बिहार के आरा से सरगना अमन सिंह को बीते गुरुवार (11 जुलाई) को गिरफ्तार कर लिया गया है. झारखंड से आई रांची की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ के क्रम में अमन सिंह ने अपने गिरोह का खुलासा करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी है. उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए परीक्षा में पेपर लीक करने की बात को स्वीकार किया है.

गिरफ्तार अमन भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना के जैतपुर गांव निवासी उमेश कुमार सिंह का पुत्र है. उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, यूनियन बैंक व एक्सिस बैंक का डेबिट कार्ड बरामद किया गया है. पुलिस को उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप में सीजीएल परीक्षा की आंसर शीट और कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, एकेडमिक दस्तावेज और परीक्षा में कदाचार कराने के कई ट्रांजेक्शन की जानकारी रांची की पुलिस को मिली है.

रांची की पुलिस ने क्या कहा?

अमन सिंह ने झारखंड सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में शामिल अन्य कई लोगों की संलिप्तता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई है. रांची की पुलिस के अनुसार, जिनके विरुद्ध साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसकी जानकारी रांची पुलिस ने बीते गुरुवार (11 जुलाई) की रात एक प्रेस नोट जारी कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 28 जनवरी को राज्य के 735 केंद्रों पर सीजीएल के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. उसी दिन आयोग को ईमेल के जरिए पेपर लीक होने की सूचना प्राप्त हुई थी. अगले दिन 29 जनवरी को जेएसएससी की अधिकारी मधुमिता कुमारी के बयान पर नामकुम थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

केस दर्ज होने के बाद बनाई गई टीम

उधर केस दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच के लिए मुख्यालय-1 डीएसपी अमर पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. जांच के क्रम में पुलिस ने पूरे प्रकरण के मास्टरमाइंड झारखंड विधानसभा के अवर सचिव सज्जाद इमाम उर्फ मो. शमीम और उसके दो पुत्रों शाहनवाज हसन व शहजादा इमाम सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में पुलिस जून में ही नौ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है. अमन की गिरफ्तारी के बाद कई और लोगों के नाम का खुलासा हो सकता है.

यह भी पढ़ें- JDU में पद मिलते ही मनीष वर्मा का बड़ा बयान, CM नीतीश के 'खास' ने दिल्ली तक बढ़ाया सियासी पारा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget