नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
नकली दवा मामले में न्यायालय से पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा बरी हो गए हैं. अब उन्होंने कहा कि सुप्रिया श्रीनेत, तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर समेत विपक्षी नेता माफी मांगें नहीं तो मानहानि का केस करूंगा.

बिहार के पूर्व मंत्री और जाले विधायक जीवेश मिश्रा ने नकली दवा मामले में न्यायालय से राहत मिलने के बाद विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत, प्रशांत किशोर, तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य और पप्पू यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है. मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि ये नेता माफी नहीं मांगते हैं, तो वह उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे. उन्होंने बताया कि न्यायालय ने मामले में उन्हें और अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है.
जीवेश मिश्रा ने कहा कि जुलाई 2025 में नकली दवा मामले को लेकर उनके खिलाफ आरोप लगाए गए थे. उस समय कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने उनके इस्तीफे की मांग की थी. मिश्रा का आरोप है कि बिना जांच-पड़ताल के उन्हें नकली दवा कारोबार का सरगना बताकर बदनाम किया गया और चुनाव से पहले इस मुद्दे पर भ्रामक प्रचार किया गया.
यह भी पढ़ें- CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
सुप्रिया श्रीनेत और प्रशांत किशोर पर निशाना
पूर्व मंत्री ने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर समेत विपक्ष के प्रमुख नेताओं पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार का विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन किसी पर झूठे और भ्रामक आरोप लगाने का अधिकार किसने दिया? मिश्रा के अनुसार, कई नेताओं ने उस समय उनके इस्तीफे की मांग भी की थी.
Patna, Bihar: BJP MLA Jivesh Mishra says, "After the independence of the country, no one has won continuously for the third time in Jale. And the great people of Jale, setting aside all the propaganda from the Congress Party, Prashant Kishor, RJD, and others, voted with a clear, resounding, and maximum majority to elect and send us. I express my gratitude to the great people of Jale, offering my heartfelt greetings and salutations to them again and again...Friends, even back then when I held a press conference, I clearly told you that the court had strongly reprimanded these people and the officials who filed the case. Give me a copy of that..."
— IANS (@ians_india) October 12, 2026
'न्यायालय के फैसले के बाद माफी मांगें'
मिश्रा ने कहा कि न्यायालय के फैसले से उनकी बात सामने आ गई है और अब आरोप लगाने वाले नेताओं को माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर संबंधित नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे. उन्होंने कांग्रेस की चुनावी राजनीति पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि हार मिलने पर विपक्ष ईवीएम और चुनाव आयोग को निशाना बनाता है.
जाले की जनता ने तीसरी बार जिताया: मिश्रा
जीवेश मिश्रा ने कहा कि चुनाव के दौरान लगाए गए आरोपों के बावजूद जाले की जनता ने उन्हें 13 हजार से अधिक वोटों से जिताकर लगातार तीसरी बार विधानसभा भेजा. उन्होंने मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि वह जनता तथा अपनी पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.
यह भी पढ़ें- MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?






















