एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने CM नीतीश को दिखाया आईना, चुन चुनकर दिए जवाब, क्या NDA में सब ठीक है?

Jitan Ram Manjhi Statement on Nitish Kumar: सीएम नीतीश को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान से बिहार में सियासी गर्मी बढ़ गई है. उन्होंने सीएम नीतीश को आडे़ हाथों लिया.

Jitan Ram Manjhi: पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित पार्टी के अभिनंदन समारोह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं. उन्होंने जिस भावना से कहा वो अलग बात है. नीतीश कुमार ने कहा था कि जीतन मांझी से पार्टी चलेगी? उसके पास पैसा भी नहीं है. आज हमारी पार्टी दौड़ रही है. संतोष कुमार सुमन 2030 तक के लिए एमएलसी हो गए.

आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पार्टी मर्ज करने की बात कही थी. हमने बैठक करके सबसे पूछा तो सबने कहा कि मर्ज नहीं करना है. इसके बाद हम एनडीए में आए. एनडीए के साथी को धन्यवाद देता हूं. आज संतोष सुमन तीन विभाग का मंत्री है तब एक विभाग मिला था.

मीडिया को दिया धन्यवाद 

जीतन राम मांझी ने कहा कि मीडिया के लोग को धन्यवाद देता हूं. वो हमारी जितनी बात छापते हैं उतनी किसी की नहीं छापते हैं. हमने हर जिला में प्रेस क्लब बनाने की बात की थी. आपकी आर्थिक स्थिति भी हम जानते हैं. लोग कहते हैं कि ख़बर के लिए मिडिया का खुशामत करना होता है, लेकीन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ. सभी लोगों ने सहयोग किया है. हमारे पास बिहार का 11 प्रतिशत वोट है. हमारे लोग को सभी कमजोर मानते हैं. तोड़ने का कोशिश करते हैं, लेकिन हमारे लोग हमारे साथ हैं.

पीएम मोदी की जमकर तारीफ

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जीतन राम मांझी अकेला मोदी कैबिनेट में शामिल है. इससे कुछ लोगों को जलन है. मोदी जी ने कहा कि हम अपने सपनों का विभाग आपको दे रहे हैं. हम अध्ययन करके समझ रहे हैं ये बहुत बड़ा विभाग है. बिहार को बहुत कम लाभ मिला है. इस वर्ष में एक सफलता हमने पाई है अगले वर्ष 6 टेक्नोलॉजी सेंटर बिहार में लाएंगे. क्लस्टर सिस्टम को लेकर भी हमारा प्रयास है. मोदी जी ने नीति आयोग में भी मुझे रखा है. इतना बड़ा मंत्रालय भी हमको दिया. कितना मोदी जी हमारे बारे में सोचे हैं. पॉलिटिकल अफेयर की कमेटी में भी हमको रखा है. मोदी जी के सपना को पूरा करने का हमारा प्रयास है. अपलोग के आशीर्वाद से पूरा होगा.

'हम' नेता ने आगे कहा कि बिहार के लोगों को ऋण मिलने में बहुत दिक्कत होती है. ये मेरे दिल में है यहां के लोगों की मदद नहीं मिल रही है. हमारा प्रयास है कि सबको ऋण मिले. हम फैसला लेंगे. दिव्यांग के लिए मार्जिन मनी माफ करवा देंगे. इंदिरा आवास जिसको मिलना चाहिए उसको नहीं मिला है. हमारे जैसे आदमी को ब्लॉक घूमना पड़ता है. ऐसा नहीं होना चाहिए. गांव-गांव हम घूमते हैं हमको पता है आप संभाल जाइए. प्रधानमंत्री ने भी बिचौलिया पर चर्चा की है .उनको भी पता है. मोदी जी भी जान रहे हैं तो उनका चेला जीतन मांझी क्यों नहीं जानेगा.

ये भी पढे़ं: Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने 'योद्धाओं' के नाम जारी कर मचाई सियासी खलबली, 'इंडिया' और NDA की बढ़ी बेचैनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget