एक्सप्लोरर

मांझी बोले- तेजस्वी को CM नहीं बनाएंगे नीतीश, लॉलीपॉप दिखा रहे, PM मोदी की तारीफ की, बताया- कब करेंगे बड़ा एलान

Jitam Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने कहा कि बेटे को सीएम बनाने के लिए जनता के लिए निर्णय लिया है. नीतीश कुमार ने लाचारी में सीधा-सादा आदमी के लिए हमको चुना और सीएम बनाया.

गया: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और 'हम' (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) शुक्रवार (16 जून) को गया स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम नीतीश कुमार पर खूब बरसे. मांझी ने कहा कि हमारे सभी विधायकों के सामने यह बात कही गई थी कि दुकान बंद कीजिए नहीं तो बाहर जाइए. समस्याओं को सुनने वाले नहीं थे. इसके बाद 13 जून को संतोष कुमार सुमन ने इस्तीफा दिया. बेटे को सीएम नहीं बनाना था, जनता के लिए निर्णय लिया है.

मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने लाचारी में सीधे-सादे आदमी के लिए हमको चुना था और सीएम बनाया था. 44 वर्षों से राजनीति कर रहे हैं. सिर्फ जनता की सेवा में बिताया है. कोई साइड बिजनेस नहीं है. नीतीश कुमार कहते हैं पार्टी विलय करो तो यह सम्मान नहीं है. हमारी पार्टी चल नहीं दौड़ रही है. हमें कोई शिकायत नहीं है, लेकिन प्रतिष्ठा दांव पर हुई तो इस्तीफा दिया. हम एनडीए में कब थे? हम तो नीतीश कुमार के साथ थे. हमने कसम भी खाई थी जिसे नीतीश कुमार ने कसम मुक्त कर दिया.

एनडीए से मिल जाएंगे नीतीश लेकिन तेजस्वी नहीं बनेंगे सीएम

बीजेपी से मिलने पर मांझी ने कहा कि कोई प्रमाण है क्या? नीतीश कुमार बीजेपी के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाए थे क्या? तेजस्वी यादव को लॉलीपॉप दिखा रहे हैं. खुद एनडीए से मिल जाएंगे, लेकिन तेजस्वी यादव को सीएम नहीं बनाएंगे. 19 जून को बैठक होगी उसके बाद बताएंगे कि किसके साथ जाएंगे. हम जिस समाज से हैं उसे भुइयां कहते हैं, जिसके साथ रहते हैं बेईमानी नहीं करते हैं.

मांझी ने की पीएम मोदी की तारीफ

शुक्रवार को पटना में दशरथ मांझी के बेटे और नाती ने जेडीयू की सदस्यता ली. इस पर जीतन राम मांझी ने कहा कि महादलित के लिए कोई तो चाहिए. खुद को बरगद का पेड़ बताते हुए कहा कि बरगद का पेड़ हटा है तो छोटा-छोटा खजूर का पेड़ चाहिए न. पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश में उनके व्यक्तित्व जैसा अभी कोई आदमी नहीं है.

आगे जीतन राम मांझी ने कहा कि वह गया के एसएसपी के खिलाफ गृह मंत्रालय से शिकायत करेंगे. कहा कि अनुसूचित जाति की प्राथमिकी दर्ज न करके अगेंस्ट पार्टी से मिलकर दलितों पर प्राथमिकी दर्ज करते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'देश में PM मोदी किसी से डरते हैं तो उसका नाम है नीतीश कुमार', मंत्री पद की शपथ लेते ही दहाड़े रत्नेश सदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election 2026 Live: बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, अनंत सिंह को मिली वोटिंग की इजाजत
Live: बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, अनंत सिंह को मिली वोटिंग की इजाजत
LPG Crisis News Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
बिहार में अगले 7 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, आज कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
बिहार में अगले 7 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, आज कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
Oscar 2026: पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, स्ट्रैपलेस विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
Rajya Sabha Election Results 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget