एक्सप्लोरर

आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी पर जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

Bihar News: मानदेय बढ़ाए जाने पर मांझी के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी है. सम्राट ने कहा कि आशा और ममता कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका को देखते हुए मानदेय में वृद्धि की गई है.

बिहार में आशा और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ गया है. बुधवार (30 जुलाई, 2025) को एक्स पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की. मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद अब एनडीए में शामिल दल के नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इसे एनडीए का सम्मान बताया है.

एक्स पर जीतन राम मांझी ने लिखा है, "आशा कार्यकर्ताओं की आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं की ममता को NDA का सम्मान! माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि को 1 हजार से 3 हजार तथा ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 से 600 किया जाना अत्यंत अभिनंदनीय है. इस निर्णय से न केवल ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को बल मिलेगा बल्कि हमारी आशा और ममता बहनें सबल,आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी. धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी."

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी क्या बोले?

मानदेय की घोषणा के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, "डबल इंजन की सरकार, बढ़ रहा बिहार… आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में हुई बढ़ोतरी! आशा और ममता कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश जी के द्वारा उनके मानदेय में वृद्धि की गई है."

सम्राट चौधरी ने पोस्ट के जरिए कहा, "मुख्यमंत्री जी ने आशा कार्यकर्ताओं को अब 1000 की जगह 3000 प्रतिमाह और ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 की जगह 600 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है. यह आशा और ममता कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम को सम्मान है. इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और सशक्त होंगी."

उधर बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने एक्स पर लिखा, "बिहार की NDA सरकार ने एक और सराहनीय कदम उठाते हुए आशा और ममता कार्यकर्ताओं की मेहनत को सम्मान देने का निर्णय लिया है. अब आशा कार्यकर्ताओं को ₹1000 की जगह ₹3000 प्रतिमाह और ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव ₹300 की जगह ₹600 का मानदेय दिया जाएगा."

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget