एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार पर दबाव बनाने की तैयारी में जीतन राम मांझी, अब कर दी है ये बड़ी मांग

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि मेरी पहले भी यही मांग रही है कि हमारी पार्टी को एक और मंत्री और एमएलसी पद दिया जाए. मैं अभी भी नीतीश कुमार से यही मांग करता हूं.

पटना: बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार से पहले हम अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने फिर एक बार अपनी पुरानी मांग दोहराई है. सोमवार की शाम सीएम नीतीश से उनके आवास पर मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ये कहा कि वे बिहार सरकार में उनकी पार्टी के लिए एक और मंत्री और एमएलसी की सीट चाहते हैं. वो यह चाहते हैं कि कैबिनेट में उनकी पार्टी का एक और मंत्री हो.

मांझी ने सीएम नीतीश का किया धन्यवाद

कैबिनेट विस्तार से पहले दोनों नेताओं के इस मुलाकात को लेकर जब मांझी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वो कोरोना संक्रमित होने पर नीतीश कुमार ने जो उनकी स्वास्थ्य संबंधी मामलों में मदद की थी, उस बात के लिए धन्यवाद देने उनके पास आए थे. इस मुलाकात के कोई राजनीतिक मायने नहीं थे.

पुरानी मांग पर कायम हैं मांझी

हालांकि, जब उनकी पुरानी मांग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसपर फिलहाल मुख्यमंत्री से कोई चर्चा नहीं हुई है. लेकिन मेरी पहले भी यही मांग रही है कि हमारी पार्टी को एक और मंत्री और एमएलसी पद दिया जाए. मैं अभी भी नीतीश कुमार से यही मांग करता हूं कि कैबिनेट विस्तार के समय मेरी पार्टी से एक और नेता को मंत्री बनाया जाए. वहीं, एक अन्य को एमएलसी पद पर मनोनीत किया जाए.

मांझी के पास हैं चार विधायक

मालूम हो कि जीतन राम मांझी की पार्टी हम एनडीए के घटक दल के रूप में विधानसभा चुनाव 2020 लड़ी थी. फिलहाल, मांझी की पास चार विधायक हैं और उनके बेटे संतोष मांझी नीतीश सरकार में मंत्री भी हैं. बावजूद इसके कैबिनेट विस्तार से पहले जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के लिए यह मांग की है.

गौरतलब है कि हम अध्यक्ष लगातार अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. यही वजह है कि उन्होंने बीते दिन बजट में निजीकरण के मुद्दे को लेकर पिछड़े और अतिपिछड़े समाज के लिए प्राइवेट सेक्टर में 60 फीसदी नौकरी में आरक्षण की मांग की है.

यह भी पढ़ें -

इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, नाराज लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा पश्चिम बंगाल के साथ मिशन असम की रूपरेखा तैयार करने में जुटी RJD, कल होगी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लालू यादव के बिना देश-बिहार की राजनीति की कल्पना संभव नहीं', बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
'लालू यादव के बिना देश-बिहार की राजनीति की कल्पना संभव नहीं', बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी की प्रतिक्रिया, BJP के गढ़ में कैसे जीतेंगी?
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी की प्रतिक्रिया, BJP के गढ़ में कैसे जीतेंगी?
एक्शन मोड में निशांत कुमार, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे CCTV कैमरे, पटना से होगी मॉनिटरिंग
एक्शन मोड में निशांत कुमार, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे CCTV कैमरे, पटना से होगी मॉनिटरिंग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget