एक्सप्लोरर

Bihar: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए जीतन राम मांझी ने लगाई 'अदालत', नीतीश के कार्यक्रम को बताया 'सरकारी इवेंट'

Jitan Ram Manjhi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने हमेशा जनता की बात सुनी है. उन्होंने गांधी मैदान में बांटे जाने वाले शिक्षक नियुक्ति पत्र कार्यक्रम पर तंज कसा है.

पटना: बीपीएससी की ओर से शिक्षक भर्ती रिजल्ट जारी किए जाने के बाद कई अभ्यर्थियों की अपनी-अपनी शिकायतें हैं. कई बार परेशान अभ्यर्थियों ने बीपीएससी कार्यालय के बाहर हंगामा भी किया. धांधली के भी आरोप लगाए जा रहे हैं. ऐसे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने गुरुवार (02 नवंबर) को अपने सरकारी आवास पर 'अदालत' लगाकर ऐसे अभ्यर्थियों की शिकायत सुनी. वहीं गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को उन्होंने 'सरकारी इवेंट' बताया.
 
इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को शामिल होना है. जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुरुवार को लिखा- "आज पटना में दो बड़े कार्यक्रम होंगे, एक कार्यक्रम "सरकारी इवेंट" होगा जहां बिहारियों को दरकिनार कर नियुक्ति पत्र बांटी जाएगी. दूसरा कार्यक्रम HAM करेंगे, जिसमें बिहार, बिहारियत और बिहार के भविष्य को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी अदालत लगाई जाएगी. वैसे जनता ने हमेशा HAM की बात सुनी है."

सरकारी आवास पर पहुंचे कई शिक्षक अभ्यर्थी

जीतन राम मांझी ने गुरुवार को अपने सरकारी 12M स्टैंड रोड में अभ्यर्थियों की समस्या सुनने के लिए 'अदालत' लगाई. इसमें अपनी समस्या लेकर कई शिक्षक अभ्यर्थी पहुंचे. इस मौके पर जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन भी मौजूद रहे. 

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लगातार यह बात कह रहे हैं कि जो एक लाख 20 हजार 336 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है उसमें गड़बड़ी हुई है. शिक्षक नियुक्ति घोटाले में आरोप लगाते हुए "जॉब फॉर मनी" को लेकर बीपीएससी एवं मुख्यमंत्री को उन्होंने पत्र भी लिखा था. कहा था कि 'लैंड फॉर जॉब और मनी फॉर जॉब के तहत नौकरी दी जा रही है. मांझी ने यह भी कहा था कि "फूलपुर" की लालच के लिए बिहारियों के भविष्य के साथ सौदा करना दुर्भाग्यपुर्ण है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: तेजस्वी यादव को फिर हुआ ED और इनकम टैक्स के छापा का एहसास! BJP को लेकर कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget