एक्सप्लोरर

'मुझे खुशी है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जो...', चिराग पासवान के बयान पर बोले जीतन राम मांझी

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव के समय भी चिराग पासवान ऐसी कवायद कर चुके हैं. पहले क्या होता था, वह चिराग ने देखा नहीं है. जब एनडीए की बैठक हो तब उन्हें बोलना चाहिए.

चिराग पासवान के जरिए शनिवार को अपनी ही सरकार पर दिए बयान को लेकर जीतन राम मांझी ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि "चिराग का राजनीतिक अनुभव बहुत छोटा है, उनके पिता का राजनीतिक अनुभव बड़ा था. चिराग पासवान बहुत कम दिनों से राजनीति कर रहे हैं. बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति 2005 के पहले इतनी सोचने लायक भी नहीं थी, चिराग पासवान को अनुभव की कमी है." 

 लॉ एंड ऑर्डर पर क्या बोले जीतन राम मांझी? 

जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को ठीक करने का काम किया गया. पहले क्राइम होने के बाद क्रिमिनल मुख्यमंत्री आवास जाते थे. चिराग पासवान को यह भी जानना चाहिए कि पहले समझौता करके क्रिमिनल को छोड़ दिया जाता था, अब वह स्थिति नहीं. 2020 के विधानसभा चुनाव के समय भी चिराग पासवान ऐसी कवायद कर चुके हैं. चिराग पासवान ने पहले क्या होता था, वह देखा नहीं. जब एनडीए की बैठक हो तब उन्हें बोलना चाहिए.

जीतन राम मांझी ने कहा, "मुझे ख़ुशी है कि मैं बिहार में एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जो अपराध और अपराधियों से कोई समझौता नहीं करती. जो हर अपराधिक घटनाओं का ना केवल ख़ुलासा करती है बल्कि वारदातों में शामिल अपराधियों को सलाखो के भीतर भेजती है. हमें गर्व है कि बिहार में एनडीए नेतृत्व में सुशासन की सरकार है"

'15 अगस्त तक एनडीए में सारी सीट शेयरिंग'

वहीं एनडीए में सीट शेयरिंग पर मांझी ने कहा कि जुलाई में बैठक होनी है. 15 अगस्त तक एनडीए में सारी सीट शेयरिंग की बात हो जाएगी. जीतन राम मांझी एक तरह से ये इशारा कर रहे हैं कि चिराग के कारण एनडीए असहज महसूस कर रहा है, मांझी का ये कहना कि वो इस तरह का काम पहले भी कर चुके हैं, यानी की जो विपक्ष कह रहा है, वही जीतन राम मांझी भी समझ रहे हैं कि नीतीश कुमार को कमोजर करने की कोशिश की जा रही है. 

ये भी पढे़ं: 'दुख होता है... ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं', चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर हमला

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget