एक्सप्लोरर

Bihar News: सुधाकर सिंह का BJP से है 'कनेक्शन'? जीतन राम मांझी ने RJD से कर दी बड़ी मांग, मुश्किल में तेजस्वी

Sudhakar Singh Controversial Statement: जीतन राम मांझी ने सोमवार को ट्वीट किया है. उन्होंने नीतीश कुमार पर सुधाकर सिंह द्वारा की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई है.

Bihar Politics: बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी (RJD) के विधायक सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) के बयान पर बिहार की राजनीति गर्म हो गई है. वह हर तरफ से घेरे जा रहे हैं. हम (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने भी अब सुधाकर सिंह के बयान को लेकर आरजेडी से बड़ी मांग कर दी है. जीतन राम मांझी की इस मांग से डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की मुश्किल बढ़ गई है. मांझी ने सोमवार को ट्वीट कर सुधाकर सिंह पर कार्रवाई की मांग की है.

'सुधाकर सिंह की आत्मा बीजेपी के साथ'

जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा- "मा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पर अभद्र टिप्पणी करके सुधाकर सिंह ने साबित कर दिया है कि भले ही वह राजद में हों पर उनकी आत्मा आज भी अपने पुराने दल भाजपा के साथ ही है. ऐसे में @RJDforIndia की जवाबदेही बनती है कि अविलंब सुधाकर सिंह पर कारवाई करे. यही गठबंधन धर्म का पालन होगा.

मांझी से पहले कुशवाहा ने की थी समझाने की बात

सुधाकर सिंह की ओर से नीतीश कुमार को लेकर दिए गए बयान पर जीतन राम मांझी से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने भी तेजस्वी यादव से अपील की. कहा कि "तेजस्वी जी, जरा गौर से देखिए-सुनिए अपने एक माननीय विधायक के बयान को और उन्हें बताइए कि राजनीति में भाषाई मर्यादा की बड़ी अहमियत होती है. वे उस शख्सियत को "शिखंडी" कह रहे हैं जिन्होंने बिहार को उस खौफनाक मंजर से मुक्ति दिलाने की "मर्दानगी" दिखाई थी, वह भी तब जब उसके खिलाफ कुछ भी बोलने के पहले लोग दाएं-बाएं झांक लेते थे. ऐसे बयानों से प्रदेश की लाखों-करोड़ों जनता एवं वर्तमान जद (यू) और तत्कालीन समता पार्टी के उन हजारों कार्यकर्ताओं की भावना को चोट पहुंचती है जिन्होंने उस दौर में नीतीश कुमार  जी का साथ-सहयोग दिया, कुर्बानी दी."

बता दें कि सुधाकर सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव आज बिहार के मुख्यमंत्री नहीं हैं इसके लिए नीतीश कुमार दोषी हैं. नीतीश कुमार नाइट वॉचमैन के रूप में आए थे कि दो चार महीने वह मुख्यमंत्री रहेंगे और फिर तेजस्वी यादव सीएम बन जाएंगे. आज चार से पांच महीना होने जा रहा है तो इसके लिए दोषी नीतीश कुमार हैं. उनसे पूछा जाना चाहिए कि आप क्यों नहीं बनने दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- साल शुरू होते ही JDU-RJD के नेता भिड़े, सुधाकर सिंह बोले- नीतीश 'नाइट वाच मैन', कुशवाहा ने 'मर्दानगी' में दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget