एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश इंगेजमेंट कहीं और शादी कहीं...', विपक्षी एकता पर सीएम को लेकर जीवेश मिश्रा ने दिया विवादित बयान

Opposition Parties Meeting: बिहार में इन दिनों विपक्षी बैठक को लेकर खूब बयानबाजी हो रही है. वहीं, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने इसको लेकर रविवार को सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया.

समस्तीपुर: जिला मुख्यालय सहित अन्य प्रखंड में रविवार को बीजेपी की ओर से आपातकाल को लेकर काला दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे पूर्व मंत्री सह बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा (Jibesh Kumar) ने विपक्षी एकता की बैठक (Opposition Parties Meeting) को लेकर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. जीवेश मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार का कोई चाल, चरित्र, चेहरा नहीं है. नीतीश ऐसे शख्सियत हैं जो इंगेजमेंट कहीं और करते हैं, शादी कहीं और करते हैं और सुहागरात कहीं और मनाते हैं. नीतीश कुमार को कई बार बिहार की जनता ने बदलते हुए, पलटते हुए देखा है. अभी बदलकर लटककर सरकार चला रहे हैं. नीतीश के भाग्य का फैसला 2024 चुनाव में बिहार की जनता करने वाली है. 25 तक उनका कोई विधायक साथ नहीं रहेगा.

जीवेश मिश्रा ने विपक्षी एकता पर साधा निशाना

वहीं, विपक्षी एकता के सवाल पर जीवेश मिश्रा ने कहा कि कौन सी एकता? ये जितने लोग अभी जुटे हुए हैं एक मूली नहीं उखाड़ सकते हैं और नरेन्द्र मोदी जैसा बरगद को उखाड़ने चले हैं. आप विपक्षी एकता कहते हैं उसमें सात से आठ पार्टी बिहार में पहले से गलबहिंया करके बैठे हैं. इसमें पांच-छह लोग बाहर से आएं थे. इसमें केजरीवाल पहले उठकर चले गए. इस पर आरजेडी के शिवानंद तिवारी बोले कि हम केजरीवाल को नोटिस नहीं करते हैं.

'अंत में नीतीश कुमार बच जाएंगे'

आगे पूर्व मंत्री ने कहा कि विपक्षी एकता की बैठक खत्म होने से एक दिन पहले एक पार्टी को नोटिस लेना बंद कर दिए. कुछ दिन और बीत जाने दीजिए खुद आवाज आएगी कि हम ममता का नोटिस नहीं लेते हैं, हम शरद पवार का नोटिस नहीं लेते हैं. अंत में नीतीश कुमार बच जाएंगे और लालू यादव भी आने वाले दिनों में उनके साथ नहीं रहेंगे. यह बात आप समझकर रख लीजिए. वहीं, इस दौरान कार्यक्रम में बीजेपी के कई नेता पहुंचे हुए थे.

ये भी पढ़ें: Emergency 1975: आपातकाल की बरसी पर सुशील मोदी ने लालू-नीतीश को जमकर सुनाया, मनीष कश्यप का लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget