एक्सप्लोरर

Bihar Politics: महागठबंधन के अभी और विधायक टूटेंगे? जीवेश मिश्रा ने किया दावा, बताई ये बड़ी वजह

BJP MLA Jibesh Kumar Mishra: महागठबंधन से अब तक छह विधायक टूट चुके हैं. आरजेडी से चार और कांग्रेस से दो विधायकों ने पार्टी का सथा छोड़ा है. अभी आगे भी टूटने का दावा शुरू हो गया है.

पटना: बिहार में महागठबंधन के विधायक टूटते जा रहे हैं. नई सरकार (एनडीए) बनने के बाद फ्लोर टेस्ट (Floor Test) के दिन आरजेडी से इसकी शुरुआत हो गई थी. तीन विधायकों ने पाला बदला था. हाल ही में तीन और विधायक एनडीए खेमे में आ गए. इनमें से दो कांग्रेस से हैं तो वहीं आरजेडी से एक विधायक का नाम शामिल है. इन सबके बीच एक बार फिर बीजेपी ने बड़ा दावा कर दिया है कि महागठबंधन के अभी और विधायक टूटेंगे.

बुधवार (28 फरवरी) को मीडिया से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा (Jibesh Kumar Mishra) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसकी वजह भी बताई है. जीवेश मिश्रा ने कहा है कि महागठबंधन के और विधायक अभी टूटेंगे और वे भारतीय जनता पार्टी के साथ आएंगे.

जीवेश कुमार मिश्रा ने क्या बताई वजह?

महागठबंधन के विधायक और क्यों टूटेंगे जीवेश कुमार मिश्रा ने इसकी वजह भी बताई. कहा कि महागठबंधन के जो भी विधायक पीएम मोदी के कामकाज से प्रभावित हैं वो बीजेपी में आ रहे हैं और आगे भी आएंगे. उधर आरजेडी ने कहा है कि बीजेपी आगे नीतीश कुमार की पार्टी भी तोड़ेगी. नीतीश कुमार को इसका डर सता रहा है. इस पर जीवेश मिश्रा ने कहा कि जेडीयू को हम लोग कभी नहीं तोड़ेंगे. जेडीयू से हमारा गठबंधन है. हम लोग मिलकर सरकार चला रहे हैं. आरजेडी विधायकों के बयान को हम लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं.

बता दें कि आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि सीएम नीतीश को महागठबंधन में फिर आ जाना चाहिए. वह समाजवादी विचारधारा के हैं. जिस तरह से महागठबंधन के विधायकों को बीजेपी तोड़ रही है उससे नीतीश डरे हुए हैं. नीतीश कुमार दो दिन से सोए नहीं हैं. अब बीजेपी नीतीश की पार्टी को तोड़ने वाली है.

यह भी पढ़ें- बिहार में ज्वेलरी शोरूम से 1.50 करोड़ से ज्यादा के आभूषण की लूट, शटर गिराते वक्त पहुंचे बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget