एक्सप्लोरर

Bihar River Overflow: जहानाबाद में फल्गु के बाद दरधा नदी भी उफान पर, पुलिया पर बना लोहे का रेलिंग टूटा, 50 गांवों में भारी नुकसान

Jehanabad Flood: जहानाबाद में फल्गु और दरधा नदी में बाढ़ आने से जिले का जनजीवन प्रभावित हो गया है. प्रशासन बाढ़ से हुए नुकसान का मूल्यांकन कर रही है.

बिहार के जहानाबाद में फल्गु के बाद अब दरधा नदी में अचानक उफान आ गया है, जिससे नदी के किनारे रहने वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई. शहर के बीच से बहने वाली नदी में अचानक आई बाढ़ से निचले मोहल्ले जाफरगंज एवं अम्बेडकर नगर मोहल्ले में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

लगातार नदी के पानी में हो रही वृद्धि से नदी के किनारे के घरों को खाली करना भी शुरू कर दिया है. वहीं जाफरगंज पुल पर भी नदी का पानी चढ़ गया है, जिससे एसएस कॉलेज और घनगावां जाने वाली रास्ता भी भंग हो गया है. ऐसे में शहर में आने के लिए लोगों को घूमकर एक किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है. इधर किसी भी स्थिति से निपटने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

दरअसल जहानाबाद में फल्गु और दरधा नदी में बाढ़ आने से जिले का जनजीवन प्रभावित हो गया. अभी प्रशासन बुधवार को फल्गु नदी में आई बाढ़ से हुए नुकसान का मूल्यांकन कर ही रही थी कि रात में दरघा नदी में अचानक नदी में पानी आ जाने से निचली इलाके जाफरगंज और अंबेडकर नगर के कई घरों में पानी आ गया है. वही नदी में बाढ़ आने से जाफरगंज जाने वाला पुल डूब गया है और उस पर पानी की तेज धारा बह रही है. हालांकि प्रशासन ने लोहे की ग्रिल से बैरिकेटिंग भी की थी, जो नदी के तेज धारा में बह गया.

तटबंध टूटने से सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद

इधर जहानाबाद से होकर गुजरने वाली फल्गु नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से घोसी, मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के तकरीबन 50 ज्यादा गांव प्रभावित हुए. नदी का जलस्तर बढ़ने से विशुनगंज, नंदना, भारथू सहित 50 गांवों में बाढ़ का पानी खेत और गांव में फैल गया है. वहीं नदी के रौद्र रूप धारण कर लेने से घोसी प्रखंड के भारथु गांव के समीप तटबंध टूटने से सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गए और किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है. विशेषकर मछली पालन के लिए हब बने इस इलाके में मछली पालकों की रीढ़ ही टूट गई है. तकरीबन 50 से अधिक तालाबों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से मछलियां बह गईं. 

वहीं बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले सभी लोगो को सतर्क रहने और नदी के पास न जाने की सलाह दी है. जिले की डीएम अलंकृता पांडे ने ने बाढ़  प्रभावित इलाके का मुआयना भी किया और लोगों को सजग और सतर्क रहने की अपील की. डीएम ने बताया कि तीन चार जगहों पर सड़क टूटी है, जिसे संबंधित विभाग मरम्मती में जुटा है. प्रशासन किसी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट है.

ये भी पढ़ें: Bihar Free Bijli: फ्री बिजली का अतिरिक्त बोझ बिहार सरकार कैसे करेगी मैनेज, जानें क्या कहते हैं जानकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget