एक्सप्लोरर

Watch: 'तो छोड़ दीजिए पद...' नीतीश कुमार के मंत्री को कार्यकर्ता ने हड़काया, मदन साहनी बोले- कोई डरता है क्या

Bihar News: पूरा मामला जेडीयू के जनता दरबार का है. गुरुवार को जनता दरबार में मदन साहनी के साथ मंत्री शीला मंडल भी थीं. इसी दौरान एक कार्यकर्ता के साथ बहस हो गई.

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश कार्यालय में हर सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जनता दरबार लगाया जाता है. बीते गुरुवार को भी लगा था. हर बार की तरह इस बार भी दो मंत्री जनता दरबार (Janta Darbar) में बैठकर आम लोगों से लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं तक की समस्या को सुन रहे थे. इस दौरान समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी (JDU Madan Sahni) और परिवहन मंत्री शीला मंडल (JDU Sheela Mandal) के सामने ऐसा कुछ हुआ कि हंगामा हो गया. एक युवक ने मदन साहनी से अपनी समस्या बताई लेकिन विवाद हो गया. इस पर युवक ने मंत्री को कह दिया कि क्यों काम कर रहे हैं. छोड़ दीजिए.

बताया जा रहा है कि युवक जेडीयू का ही कार्यकर्ता था. गुरुवार को जेडीयू के जनता दरबार में अपनी समस्या को लेकर पहुंचा था. उसने कहा- "हम हैं तो आप हैं ये समझ जाइए... जब आपसे काम नहीं हो रहा है तो छोड़ दीजिए." इस दौरान मंत्री मदन साहनी भी भड़क गए. कहने लगे कि क्या करेगा? हटा देगा? हटा दो. फालतू बकवास करते हो. कार्यकर्ता के साथ मौजूद एक शख्स ने मंत्री मदन साहनी को जवाब देते हुए कहा कि बेइज्जत की बात नहीं है. इस पर मदन ने कहा कि ठीक से बोलिए न. 

'इन लोग से कुछ काम नहीं होने वाला है'

इस दौरान जेडीयू कार्यकर्ता और मंत्री के बीच कहासुनी होती रही है. नाराज कार्यकर्ता मंत्री को भला बुरा कहता गया जिसके बाद मंत्री मदन साहनी भी भड़क गए. इस दौरान कई मीडियाकर्मी भी पहुंचे थे जिनके कैमरे में ये सब कैद हो गया. कार्यकर्ता और मंत्री के बीच कुछ देर तक चले बहस के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने मामले को शांत कराया. कार्यकर्ता को पकड़कर बाहर ले गए. इस दौरान कार्यकर्ता ने मंत्री की तरफ इशारा करते हुए यह भी कहा कि इन लोग से कुछ काम नहीं होने वाला है.

यह भी पढ़ें- बिहार में 'कश्मीर विवाद', BJP ने नीतीश सरकार को बताया PFI समर्थक, आरजेडी और कांग्रेस ने दिया खुलकर जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget