एक्सप्लोरर

CM नीतीश के जन्मदिन को 'विकास दिवस' के रूप में मनाएगी JDU, पार्टी कार्यकर्ता करेंगे ये काम

जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू समाजवादी विचारधारा पर चलने वाली देश की एकमात्र पार्टी है, जिसमें परिवारवाद और वंशवाद की कोई जगह नहीं है.

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने गुरुवार को जेडीयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में एलजेपी के 208 नेताओं को जेडीयू की सदस्यता दिलाई. कार्यक्रम के दौरान आरसीपी सिंह ने घोषणा की, कि 1 मार्च को सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन को पार्टी विकास दिवस के रूप में मनाएगा. इस दिन हर शहर, कस्बे और गांव के एक-एक बूथ पर जेडीयू के कार्यकर्ता जुटेंगे और अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना करेंगे. इसके साथ ही सभी साथी नीतीश कुमार द्वारा किए गए अनगिनत विकास कार्यों की चर्चा करेंगे और बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लेंगे.

जेडीयू में परिवारवाद और वंशवाद की जगह नहीं

मिलन समारोह को संबिधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने एलजेपी से आने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जेडीयू समाजवादी विचारधारा पर चलने वाली देश की एकमात्र पार्टी है, जिसमें परिवारवाद और वंशवाद की कोई जगह नहीं है.

बिहार ही सीएम नीतीश का परिवार

उन्होंने कहा कि अगर आपमें प्रतिभा है, आप दल के प्रति निष्ठावान हैं और मेहनत से अपना काम करते हैं, तो जेडीयू में किसी भी पद को पा सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने अपने कामों से बिहार को नई पहचान दी है. सेवा ही उनका धर्म और बिहार ही उनका परिवार है. हमें उनके आदर्शों पर चलकर बिहार का गौरव बढ़ाना है.

समाज में अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचना है

इस दौरान जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि जेडीयू में शामिल होने वाले सभी नेताओं को मैं बधाई देता हूं कि उन्होंने न्याय के साथ विकास का मार्ग चुना. उन्होंने कहा कि हम सबको पार्टी की नीति और सिद्धांत पर मजबूती से काम करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचना है.

बता दें कि जिन नेताओं ने आज एलजेपी छोड़कर जेडीयू की सदस्यता ली, उनमें एलजेपी के प्रदेश महासचिव केशव सिंह, रामनाथ रमण, दीनानाथ कान्ति, प्रो. मो एजाज, लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष कौशल सिंह कुशवाहा, अतिपिछडा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता और सिकन्दरा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष पासवान प्रमुख हैं.

यह भी पढ़ें - 

पूर्व जिला पार्षद के हत्यारे ने कोर्ट में किया सरेंडर, JDU विधायक पर लगा था हत्या का आरोप पार्टी छोड़ने के बाद LJP नेता ने लगाए चिराग पर गंभीर आरोप, कहा- तिहाड़ जेल कर रहा उनका इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget