एक्सप्लोरर

Special Status for Bihar: विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर 'अड़ा' JDU, ललन सिंह बोले- उठाते रहेंगे मुद्दा, भीख नहीं हक मांग रहे

ललन सिंह ने कहा, " केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग बिहारवासी कोई भीख या कर्ज में नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपना हक मांग रहे हैं. बिहारवासियों के हक की आवाज हम उठाते रहेंगे."

पटना: प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) ने फिर एक बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई है. पार्टी ने इस बाबत एक गाना भी जारी किया है, जिसमें केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) से बिहार पर ध्यान देने की गुहार लगाई जा रही है. साथ ही राज्य को विशेष दर्जा भी देने को कहा गया है. वहीं, इस गाने को ट्वीट कर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने अपनी बातें रखीं हैं. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार वासियों का अधिकार है. हम कोई भीख नहीं मांग रहे हैं.

ललन सिंह ने ट्वीट कर कही ये बात

जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, " केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग बिहारवासी कोई भीख या कर्ज में नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपना हक मांग रहे हैं. बिहारवासियों के हक की आवाज हम लोग सड़क से सदन तक उठाते रहेंगे. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने से विकासोन्मुख योजनाओं में मिलेगी वित्तीय सहायता तभी राज्य राष्ट्रीय औसत के विकास दर को छू पाएगा. बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में तीव्रता से आगे बढ़ा है. 

Bihar Politics: जेडीयू के ‘हीरो’ को पप्पू यादव ने कहा शिखंडी, बोले- ललन सिंह अर्जुन बने हैं तो CM नीतीश को समझ लेना चाहिए

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी नसीहत

इधर, लगातार विशेष राज्य के दर्जे की मांग का विरोध कर रहे बीजेपी नेताओं का भी इस बार स्टैंड बदला-बदला नजर आ रहा है. वे भले ही मांग का समर्थन करते नहीं दिख रहे. लेकिन वे मांग को गलत भी नहीं बता रहे हैं. एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने कहा, " बिहार को केंद्र से जितना ज्यादा लाभ मिले, उतनी अच्छी बात है. विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करनी चाहिए, जिन्होंने ये मांग की है." 

संजय जायसवाल ने कहा, " झारखंड, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं. ऐसे में ललन सिंह उनसे मुलाकात करें. अगर वे हमें भी साथ लेकर जाना चाहते हैं तो हम भी उनके साथ चलेंगे. वे अगर बीजेपी नेताओं को भी साथ लेकर जाना चाहते हैं तो कहें. हम भी उनके साथ खुशी से चलेंगे."

यह भी पढ़ें -

UP Election 2022: यूपी में JDU को नहीं मिला BJP का साथ, दिल्ली से लेकर पटना तक ललन सिंह ने आरसीपी पर फोड़ा ठीकरा

UP Election 2022: अब बीजेपी का इंतजार नहीं! यूपी में CM नीतीश कुमार की पार्टी ने तैयार कर ली 26 सीटों की पहली सूची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget