एक्सप्लोरर

JDU Rebel: 'सीक्रेट कॉल'! बाय-बाय करने से पहले जानिए कुशवाहा ने किसे-किसे किया फोन, नीतीश क्या बोले?

Upendra Kushwaha Resigns: उपेंद्र कुशवाहा ने अब नई पार्टी बनाई है जिसका नाम है 'राष्ट्रीय लोक जनता दल'. पार्टी छोड़ने से पहले कई लोगों को उन्होंने फोन किया था. बताया था कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं.

पटनाउपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने अब अपनी नई पार्टी बना ली है. अब वे 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' (Rashtriya Lok Janata Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. सोमवार (20 फरवरी) को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की. इस दौरान उन्होंने अपनी बातों को रखा. कुशवाहा को लेकर सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म पहले से ही था कि वह कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं. सोमवार को वही हुआ. पार्टी छोड़ने से पहले कुशवाहा ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, नीतीश कुमार समेत कई लोगों को फोन मिलाया था. जानिए किससे क्या बात हुई थी.

पार्टी छोड़ने से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने सबसे पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को फोन किया था. कुशवाहा ने ललन सिंह से कहा कि अब हम पार्टी से मुक्त होना चाहते हैं. इस पर ललन सिंह ने कहा कि जब आप निर्णय ले चुके हैं तो हम क्या कहें. कुशवाहा ने वशिष्ठ बाबू को भी फोन लगाया. उन्होंने सारी बात बताई. पार्टी छोड़ने की बात से वे काफी दुखी भी हुए, क्योंकि पार्टी में लाने में उनकी भी बहुत बड़ी भूमिका थी. उनकी पहल थी और इच्छा भी थी जिसके बाद कुशवाहा पार्टी में आए थे इसलिए इस बात से वशिष्ठ बाबू दुखी थे.

सभापति को भी किया फोन

उपेंद्र कुशवाहा ने विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को भी फोन लगाया. त्यागपत्र की प्रक्रिया होती है, या तो मिलकर देना होता है या फिर फोन पर भी कई बार बोला जाता है लेकिन यह देखा जाता है कि सभापति संतुष्ट हैं या नहीं. यह देखा जाता है कि इस्तीफा किसी दबाव में दिया जा रहा है या फिर अपनी इच्छा से. सभापति अभी नहीं हैं. वह 23 या 24 तक लौटेंगे तो उनसे मिलकर उपेंद्र कुशवाहा इस्तीफा सौंप देंगे.

नीतीश कुमार के अधिकारी से हुई बात

उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार के पास भी फोन लगाया. हालांकि नीतीश कुमार से उनकी बात नहीं हो पाई. सीएम के एक खास अधिकारी से बात हुई तो उनसे ही उन्होंने अपना संदेश देने के लिए कहा. कुशवाहा ने अधिकारी से कहा कि मेरा संदेश दे दीजिएगा कि हम अब पार्टी से मुक्त हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- JDU Rebel: कुशवाहा के इस्तीफे के बाद बौखलाई नीतीश की पार्टी, ललन सिंह बोले- हमने कब कहा तेजस्वी बनेंगे CM?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिशन?
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिशन?
Tejashwi Lokbhawan March Live: तेजस्वी यादव के मार्च से पहले मीसा भारती का बड़ा बयान, 'सरकार...'
LIVE: तेजस्वी यादव के मार्च से पहले मीसा भारती का बड़ा बयान, 'सरकार...'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget