एक्सप्लोरर

Parliament Monsoon Session: '11 वर्षों में बिहार को एक भी नई ट्रेन नहीं', बोले जेडीयू सांसद- NDA सरकार लाने में...

Giridhari Yadav: जेडीयू सांसद ने संसद में पूछ दिया कि रेल मंत्री बताएंगे कि क्या उन्होंने पिछले 11 साल में पटना से दिल्ली और पटना से बेंगलुरू के बीच कोई ट्रेन शुरू की है? प्रश्नकाल में उठाए सवाल

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद गिरिधारी यादव ने बुधवार को लोकसभा में दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में बिहार को एक भी नई ट्रेन नहीं मिली, जबकि केंद्र में राजग की सरकार लाने में इस प्रदेश की बड़ी भूमिका है.

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?

इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार ने बिहार के लिए पांच नई ‘अमृत भारत’ रेलगाड़ियां चलाई हैं. बिहार के बांका से लोकसभा सदस्य यादव ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच पूरक प्रश्न पूछते हुए कहा, ‘‘राजग (केंद्र में) सरकार लाने में बिहार की बड़ी भूमिका है. 

रेल मंत्री बताएंगे कि क्या उन्होंने पिछले 11 साल में पटना से दिल्ली और पटना से बेंगलुरू के बीच कोई ट्रेन शुरू की है? इतनी लंबी प्रतीक्षा सूची होने के बावजूद रेल मंत्री जी द्वारा बिहार में कोई नई ट्रेन नहीं दी गई.’’ उन्होंने सवाल किया कि क्या रेल मंत्री इन स्थानों के लिए नई रेलगाड़ी चलाना चाहते हैं?

इसके जवाब में रेल मंत्री ने कहा, ‘‘सांसद ध्यान दें कि पांच अमृत भारत ट्रेन शुरू की गईं हैं. इस ओर प्रधानमंत्री जी का विशेष ध्यान है. अमृत भारत एक ऐसी ट्रेन है जो गरीब से गरीब वर्ग को भी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराती है.’’

बिहार का रेलवे बजट 10 हजार करोड़ रुपये

वैष्णव ने कहा कि बिहार में 11 वर्ष पहले सिर्फ 1132 करोड़ रुपये का आवंटन रेल परियोजनाओं के लिए होता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए रेलवे के बजट को बढ़ाकर 10 हजार करोड़ रुपये किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में कई पुरानी रेल परियोजनाओं को भी पूरा किया गया है.

एनडीए के सहयोगी जेडीयू सांसद गिरिधारी यादव ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का भी सवाल उठाए और कहा कि इससे पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठेंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को कम से कम छह महीने के लिए एसआईआर करना चाहिए, ताकि योग्य मतदाताओं को जरूरी दस्तावेज दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. गिरिधारी यादव ने कहा कि एसआईआर अभियान ने लोगों, खासकर गरीबों को परेशान किया है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Flood: बिहार में बक्सर से खगड़िया तक बाढ़ का खतरा, खोले गए फरक्का बराज के सभी गेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget