एक्सप्लोरर

'सरकार गिराने में भले बीमा भारती का हाथ हो...', JDU विधायक गोपाल मंडल ने किया फोन कॉल वाला खुलासा

JDU Gopal Mandal: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. गोपाल मंडल ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने और जीतने का भी दावा किया है.

भागलपुर: आर्म्स एक्ट के मामले में जेडीयू विधायक बीमा भारती (Bima Bharti) के पति और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद बीमा भारती ने एक तरफ नाराजगी जताई तो वहीं दूसरी ओर पार्टी के विधायक गोपाल मंडल ने अब बड़ा बयान दिया है. बुधवार (14 फरवरी) को वो पत्रकारों से बात कर रहे थे.

विधायक गोपाल मंडल ने ने कहा कि बीमा भारती को लगता है कि उनके बेटे और पति की गिरफ्तारी नीतीश कुमार ने करवाई है, लेकिन ये बात नहीं है. उनके पति और बेटा एक गाड़ी पर थे. बीमा भारती और उनकी बेटी एक गाड़ी पर थीं. पुलिस चेकिंग के दौरान बीमा भारती और बेटी तो निकल गईं. हथियार का लाइसेंस बेटे के नाम पर नहीं था, पति के नाम पर नहीं था, इस पर पुलिस ने गिरफ्तार किया. हमलोग भी हथियार लेकर चलते हैं. हम तो विधायक हैं, गैर आदमी भी चलता है. पुलिस को देखते हैं तो खुद के हाथ में हथियार ले लेते हैं. लाइसेंसी हथियार दूसरे को अपने हाथ में रखने का हक नहीं है.

'...लेकिन अब तो सरकार बन गई'

वहीं दूसरी ओर बीमा भारती को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी के मामले पर गोपाल मंडल ने कहा कि मेरा और बीमा भारती का क्वार्टर बगल में है. उनको किसी ने फोन कर धमकी दी. जब उनकी बेटी चिल्लाई तो हम आए. हमने फोन लिया और उसको समझाया कि सरकार गिराने में भले बीमा भारती का हाथ हो, लेकिन सरकार तो अब बन गई है. फोन पर उधर से हमको भी गाली दी गई. पूछा गया कि कौन हो सकता है धमकी देने वाला तो इस पर कहा कि कुछ दारू पिए लोग ऐसे करते हैं. वह भूमिहार वर्ग के लोग हैं तो वही अलबल बकते हैं. जान मार देंगे, गोली मार देंगे.

लोकसभा चुनाव लड़ने और जीतने का दावा

वहीं गोपाल मंडल ने 2024 के लोकसभा के चुनाव को लेकर कहा कि वह दो लाख वोट से जीतेंगे. उनकी जीत सुनिश्चित है. तीन या चार लाख वोट से भी जीत सकते हैं. उन्होंने कहा कि सत्र खत्म होने के बाद वह लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे. चुनाव तो जेडीयू से लड़ेंगे क्योंकि जेडीयू की सीट रही है. उन्होंने यह भी कहा कि आरजेडी के अलग हो जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra: बिहार में 2 दिन राहुल गांधी, आज औरंगाबाद में करेंगे जनसभा, फिर पहुंचेंगे कैमूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget