एक्सप्लोरर

MLA गोपाल मंडल के बिगड़े बोल! JDU के 2 नेताओं को 'रगड़ा', कहा- @#$% एक काला तो दूसरा गोरा नाग

JDU MLA Gopal Mandal: रविवार को बिहपुर विधानसभा के एनडीए कार्यालय में जेडीयू नेताओं की बैठक थी. इसमें जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद थे. यहीं उन्होंने बयान दिया है.

Gopal Mandal Controversial Statement: जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने अपनी ही पार्टी के दो नेताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है. बीते रविवार (25 अगस्त) को एक कार्यक्रम में जेडीयू सांसद अजय मंडल और पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल पार्टी के विधायक गोपाल मंडल के निशाने पर रहे. गोपाल मंडल ने एक को काला तो दूसरे को गोरा नाग कह दिया. आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया.

रविवार को बिहपुर विधानसभा के एनडीए कार्यालय में जेडीयू नेताओं की बैठक थी. मंच पर बिहपुर से बीजेपी के विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र और अन्य नेता मौजूद रहे. इस दौरान गोपालपुर से जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने बोलना शुरू किया तो अपनी पार्टी के नेताओं को रगड़ने लगे. गोपाल मंडल ने बुलो मंडल को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा, "उस पर गोली चली थी तो हम उसके दुश्मन को मरवाकर एनकाउंटर लिखवा दिए थे, लेकिन वो क्या किया हमको ही नहीं पूछा." 

'कुछ बोलेगा तो मुंहे में थप्पड़ मारेंगे'

गोपाल मंडल ने अजय मंडल को काला नाग तो बुलो मंडल को गोरा नाग कह दिया. गोपाल मंडल ने खुद को बाहुबली बताते हुए कहा कि हम फाइटर आदमी हैं. गलत आदमी मेरे हाथ में धरा जाए तो मुंडी छोड़कर समूचा धड़ अलग हो जाएगा. बुलो मंडल को "बुलवा" से संबोधित करते हुए कहा, "वह कुछ बोलेगा तो मुंहे में थप्पड़ मारेंगे. क्या जरूरी था उसको अतिपिछड़ा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का, वो तीसमार खान बनने लगा. राजद भगा दिया उसको तो जदयू में आ गया."

अजय मंडल पर लगाया वसूली का आरोप

आगे गोपाल मंडल ने अपने ही सांसद अजय मंडल को लेकर कहा कि उसके पास संसाधन है. रुपयों की कमी नहीं है. गाड़ी से वसूली किया है. मोटा पैसा बना लिया है. कहलगांव एनटीपीसी से उसके घर में हर रोज पांच लाख रुपया आता है. चुनाव के दौरान हमने अजय मंडल को कहा कि सबको संसाधन मुहैया करवाइए.

गोपाल मंडल ने अपनी पार्टी के नेताओं पर तो हमला किया ही साथ ही उन्होंने बिहार के सभी थानाध्यक्षों पर भी गंभीर आरोप लगाए. जेडीयू विधायक ने कहा कि थानाध्यक्ष बिना पैसा लिए काम नहीं करता है. हम थानेदारों से गाली-गलौज ही करते हैं. आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि क्यों लूटता है?

य भी पढ़ें- 'यह जमीन वक्फ बोर्ड की है, 30 दिन में खाली करें', पटना से सटे इस गांव में फरमान जारी, 95% रहते हैं हिंदू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की उठाई मांग
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget