एक्सप्लोरर

Bihar Politics: विपक्षी बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक नहीं बनाने पर JDU ने दिया जवाब, बताया अपना 2024 का एजेंडा

JDU Statement: जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा बुधवार को गया पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु में विपक्षी बैठक और सीएम नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया.

गया: बोधगया में प्रमंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान जेडीयू (JDU) प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान विपक्षी बैठक में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को संयोजक नहीं बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) के पास कोई एजेंडा बचा है क्या? किसी तरह लोगों को भरमाने का कार्य करती है. पहले बीजेपीके लोग कहते थे कि विपक्षियों में एकजुटता नहीं होगी, लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार में 23 जून को 17 विपक्षी पार्टियों के साथ बैठक की. इसके बाद बेंगलुरु में 26 दलों की एकजुटता हुई. 2024 का साफ एजेंडा है बीजेपी हटाओ देश बचाओ.

'अब एक ही संकल्प है कि बीजेपी हटाओ देश बचाओ'

उमेश कुशवाहा ने कहा कि देश मे महंगाई, बेरोजगारी चरम स्थिति पर है. बीजेपी ने कहा था कि हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे 9 सालों में नौकरी दी है? पास का देश चीन हर साल 50 हजार रोजगार का सृजन करता है और आपके द्वारा 413 रोजगार का सृजन करते हैं तो कैसे लक्ष्य को पूरा करेंगे. अब एक ही संकल्प है कि बीजेपी हटाओ देश बचाओ. गौरवशाली इतिहास बदलने वाली सरकार को बदलना है. 

हमारे यहां सभी पीएम मैटेरियल हैं- उमेश कुशवाहा 

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज देश खतरे में है. बीजेपी को उन्होंने बेशर्मी सरकार बताया. 2024 में 26 दलों में पीएम चेहरा कौन होगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि चेहरा की चिंता मत कीजिए. हमारे यहां सभी पीएम मैटेरियल हैं. पूरे देश की जनता बीजेपी की कुटिल चालों को जानती है और समझ रही है. बता दें कि बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को विपक्षी पार्टियों की बैठक हुई. बैठक खत्म होने के बाद नीतीश कुमार संयुक्त प्रेस वार्ता में शामिल नहीं हुए. इसके लेकर बीजेपी आरोप लगा रही है कि संयोजक नहीं बनाने से नाराज नीतीश कुमार पटना लौट गए.

ये भी पढ़ें: NDA Meeting: पीएम मोदी ने अपने हनुमान को लगाया गले, बिहार में नया सियासी चिराग जलाने के लिए दिया संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget