एक्सप्लोरर

Bihar Politics: क्या 'B' प्लान पर काम कर रहे हैं उपेंद्र कुशवाहा? JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा- सच्चाई तो बताइए

Upendra Kushwaha News: बिहार की राजनीति में काफी समय से उपेंद्र कुशवाहा चर्चा में हैं. वहीं, रविवार को जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने उनके आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है.

पटना: जेडीयू (JDU) संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha)जेडीयू पर कई आरोप लगा रहे हैं. इसको लेकर जेडीयू में घमासान छिड़ा हुआ है. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा के आरोपों पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने रविवार को कहा कि उपेंद्र कुशवाहा अनदेखी का बिल्कुल निराधार आरोप लगा रहे हैं. उनके मन में क्या है? ये नहीं पता है लेकिन सच्चाई तो उन्हें बोलना चाहिए. राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) और विधान परिषद चुनाव (Legislative Council Elections) से पहले मैं खुद उनसे व्यक्तिगत स्तर पर मिलकर बातचीत की थी.

पार्टी के मुद्दे पर पार्टी स्तर पर बात होनी चाहिए- ललन सिंह

ललन सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जो भी बातें कर रहे हैं वह बिल्कुल गलत है. उनके मन में क्या है? और क्या सोच रहे हैं यह नहीं जानता हूं लेकिन लेकिन पार्टी से अगर कोई शिकायत है तो पार्टी स्तर पर बात होनी चाहिए. पार्टी की बातों को सार्वजनिक मुद्दा बनाना यह तो ठीक बात नहीं है. इससे तो लग रहा है कि उनके मन में कुछ चल रहा है. उपेंद्र कुशवाहा के मन में जो कुछ भी हो. कोई आगे की रणनीति भी बना रहे हो लेकिन सही तो बोलना चाहिए.

'उपेंद्र कुशवाहा सच्चाई से बात रखनी चाहिए'

जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा कह रहे हैं कि वो संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हूं लेकिन उनसे किसी बात की राय नहीं ली जाती है. इस पर उनसे मैं कहना चाहूंगा कि राज्यसभा का चुनाव के समय, राजसभा उप चुनाव के समय और विधान परिषद चुनाव से पहले नाम चयन करने की घोषणा करने के संबंध में मैं खुद उनसे जाकर उनके घर पर मिला था. इस संबंध में उनसे चर्चा भी हुई थी. इस बात को तो उन्हें सच्चाई से बोलना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan: चिराग ने पूछा CM नीतीश से ऐसा सवाल, क्या दे पाएंगे मुख्यमंत्री जवाब? बिहार की जनता से भी की बड़ी अपील

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget