एक्सप्लोरर

Tirupati Laddus Row: 'इसका राजनीतिकरण...', तिरुपति प्रसाद मामले में JDU का क्या है स्टैंड? केसी त्यागी ने किया साफ

KC Tyagi News: तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी मिलने पर विवाद जारी है. इस मुद्दे पर जेडीयू के नेता केसी त्यागी का बयान शुक्रवार को सामने आया है.

Tirupati Laddus Row: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के प्रसादम 'लड्डू' में जानवरों की चर्बी और अपशिष्ट पदार्थ मिलाए जाने को लेकर इस समय देशभर में विवाद चल रहा है. आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति के लड्डू में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल का आरोप लगाए जाने के बाद से राजनीति और गरमा गई है. वहीं, इस मामले में जेडीयू का बयान सामने आया है. जेडीयू के मुख्य सलाहकार केसी त्यागी ने शुक्रवार को कहा कि यह धार्मिक आस्था से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है और इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए.

तिरुपति प्रसाद मामले में राजनीति गरमाई

केसी त्यागी ने कहा कि इस मामले में किसी मान्यता प्राप्त एजेंसी से जांच कराई जाए जिससे दूध का दूध पानी का पानी साफ हो जाए. वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे देश में इसके ऊपर बहस होगी. वहां घी के रूप में जो चर्बी गई है तो इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए. आखिर यह सब कैसे हुआ, किसने यह गंदा काम किया इसलिए एक पक्ष तो है कि सीबीआई से जांच हो दूसरे, यह हिन्दुओं के ऊपर एक प्रहार है. यह हिंदू धर्म को भ्रष्ट और नष्ट करने की साजिश हो सकती है.

क्या है मामला?

बता दें कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डूओं में मिलावट पर बड़ा खुलासा हुआ है. प्रसाद में फिश ऑयल और जानवरों की चर्बी मिलने की पुष्टि हुई है. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के तहत सेंटर ऑफ एनालिसिस एंड लर्निंग इन लाइवस्टॉक एंड फूड (सीएएलएफ) लैब की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. वहीं, इस मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के शासनकाल के दौरान कथित तौर पर तिरुमला लड्डू में पशु चर्बी की मौजूदगी पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) से रिपोर्ट मांगी है. सीएम नायडू ने तिरुमाला लड्डू की गुणवत्ता के मुद्दे पर मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की.

ये भी पढ़ें: Nalanda Firing: सूरत में दो पक्षों के बीच झगड़ा को लेकर नालंदा में हुई फायरिंग, दादा और पोती को लगी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget