एक्सप्लोरर

Bihar Politics: राज्यपाल के भोज पर JDU ने ली चुटकी, कहा- दिल्ली में कार्यक्रम का दूसरा मतलब होता है, अठावले का लिया नाम

JDU Reaction: बिहार की राजनीति में इन दिनों केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की खूब चर्चा हो रही है. वहीं, रामदास अठावले के दिए गए बयान पर जेडीयू नेता कौशलेंद्र कुमार ने शनिवार को पलटवार किया है.

नालंदा: जिले के अस्थावां प्रखंड के उगावां और ओंदा पंचायत में शनिवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (Shrawon Kumar) और जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार (Kaushalendra Kumar) पहुंचे थे. वहीं, इस दौरान कौशलेंद्र कुमार ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को एनडीए (NDA) का एजेंट बताया और कहा कि 'इंडिया' उनको खराब लग रहा है. वहीं, राज्यपाल द्वारा दिए गए भोज पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि राज्यपाल को अगर सभी सांसदों को भोज देना ही था तो पटना में भोज देते, दिल्ली में भोज देने का मतलब दूसरा है. हम लोग इसलिए दिल्ली में भोज कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.

गिरिराज सिंह पर साधा निशाना

मंत्री श्रवण कुमार ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब से केंद्र में गिरिराज सिंह मंत्री बने हैं, बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसके पूर्व में जब मध्य प्रदेश के तोमर मंत्री थे तो उनके द्वारा बिहार को 10 लाख पीएम आवास आवंटित किया गया था, लेकिन जब से बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह केंद्र में मंत्री बने हैं एक भी पीएम आवास बिहार को आवंटित नहीं किया गया है. मंत्री ने यह भी कहा कि विश्वास नहीं है यह आप पता कर सकते हैं.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

बता दें कि नालंदा के अस्थावां प्रखंड के उगावां और ओंदा पंचायत में 58 लाख की लागत से कई योजनाओं का उद्घाटन किया गया था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा के जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार और जेडीयू के विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार पहुंचे हुए थे. इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी हुई थी.

ये भी पढ़ें: Opposition Meeting In Mumbai: 'विपक्षी दलों की बैठक के लिए मुंबई न आएं सीएम नीतीश कुमार' जानें- रामदास आठवले ने क्यों दी ऐसी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget