एक्सप्लोरर

Poonam Devi Joins Congress: CM नीतीश कुमार को फिर झटका, JDU की पूर्व विधायक पूनम देवी ने थामा कांग्रेस का हाथ

Poonam Devi Joins Congress: पूनम देवी जेडीयू से 2005 से लेकर 2020 तक लगातार 15 सालों तक खगड़िया सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं. अब कांग्रेस के साथ एक बार फिर से आ गई हैं.

Poonam Devi News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड की पूर्व विधायक पूनम देवी ने बुधवार (15 मई) को कांग्रेस का दामन थाम लिया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने पूनम देवी को प्राथमिकता सदस्यता दिलाई.

कौन हैं पूनम देवी?

पूनम देवी जेडीयू से 2005 से लेकर 2020 तक लगातार 15 सालों तक खगड़िया सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं. 2020 में वह चुनाव हार गईं. पूनम देवी का जेडीयू में काफी दबदबा रहा था. अब पूनम देवी के कांग्रेस में आ जाने से पार्टी अपने आप को मजबूत मान रही है.

पूनम देवी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि भगवान राम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे. हम 24 साल बाद अपने घर में वापस  आए हैं. कहा कि 1985 में हम कांग्रेस में आए थे और उस वक्त मसौढ़ी विधानसभा से पार्टी ने चुनाव लड़ाया था. हम जीते भी थे, लेकिन 1990 और 1995 में चुनाव हार गए थे.

पूनम देवी बोलीं- मजबूती के साथ करूंगी काम

पूनम देवी ने कहा कि कांग्रेस ने 1996 बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से नीतीश कुमार के खिलाफ हमें चुनाव लड़वाया था, लेकिन हम जीत नहीं पाए. इसके बाद कांग्रेस का जनाधार खत्म होने लगा था तो हमने 2000 में नीतीश कुमार के साथ समता पार्टी को ज्वाइन कर लिया था. 2005 में जेडीयू से विधायक बने तो 2020 तक रहे. अब हम अपनी पुरानी पार्टी में आ गए हैं. मजबूती के साथ कांग्रेस में काम करूंगी. उन्होंने कहा कि अभी का लोकसभा चुनाव हर दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण है जिसे महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताना है.

इस मौके पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने पूनम देवी को कांग्रेस में आने पर बधाई दी. केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार देश में बेरोजगारी दर इतना बढ़ गया है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से भी ऊपर भारत का बेरोजगारी दर हो गया है. केंद्र सरकार ने किसानों के लिए क्या किया यह बताना चाहिए. जब कांग्रेस की सरकार थी तो 72 हजार करोड़ कर्ज माफ किया गया था. वर्तमान की केंद्र सरकार ने 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ माफ किया है.

यह भी पढ़ें- Mission Daksh: केके पाठक ने शुरू किया था 'मिशन दक्ष', फेल हुआ परीक्षा सिस्टम! होगी कार्रवाई?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget