एक्सप्लोरर

बिहार में क्या फिर बदलेंगे राजनीतिक समीकरण? JDU कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दिया जवाब

Sanjay Jha: संजय झा ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन मजबूत है विपक्ष सिर्फ जनता कों गुमराह करने के लिए बातें कर रहा है. 14 जनवरी के बाद भी कुछ नहीं होगा, उल्टा 15 जनवरी से एनडीए की यात्रा शुरू होगी. 

Sanjay Jha Statement: क्या बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है. क्योंकि आरजेडी के नेता लगातार इस बात को इशारा कर रहे हैं कि 14 जनवरी के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर से कुछ बड़ा हो सकता है, लेकिन जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा (Sanjay Jha) ने इन तमाम अटकलों पर यह कहते हुए विराम लगा दिया कि बिहार में फिलहाल कुछ अलग नहीं होने जा रहा. जेडीयू एनडीए का हिस्सा थी और अगला विधानसभा चुनाव भी एनडीए के सहयोगी के तौर पर ही लड़ेगी.

'बिहार में एनडीए गठबंधन मजबूत है'

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन मजबूत है विपक्ष सिर्फ जनता कों गुमराह करने के लिए बातें कर रहा है. 14 जनवरी के बाद भी कुछ नहीं होगा, उल्टे 15 जनवरी से एनडीए की यात्रा शुरू होगी. आरजेडी के जरिए ललन सिंह और संजय झा का बिना नाम लिए उठाए जा रहे सवालों पर संजय झा ने कहा कि हम (ललन सिंह और संजय झा) पार्टी के नेता हैं और नीतिश कुमार हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. ऐसे में हम उनके साथ बात नहीं करेंगे तो किससे करेंगे? वो हमारी बात नहीं सुनेंगे तो किसकी सुनेंगे?

संजय झा ने साफ तौर पर कहा कि बिहार में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं और इन चुनावों में जेडीयू एनडीए में बीजेपी के सहयोगी बनकर ही चुनाव लड़ेगा और इसमें किसी तरह की कोई शंका नहीं है. वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव में जेडीयू और बीजेपी के बीच सीटों के बंटवारे पर संजय झा ने कहा कि दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है जल्द ही फाइनल हो जाएगा. 

अरविंद केजरीवाल को लेकर क्या कहा?

इस बीच संजय झा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी असलियत सामने आ चुकी है. वह आम आदमी खुद को कहते थे लेकिन वह आलीशान से आलीशान मकान में रहते हैं. कोरोना के दौरान बिहार और पूर्वांचल के लोगों के साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया, वो भूले नहीं हैं. बिहार और पूर्वांचल की जनता केजरीवाल को सबक सिखाएगी.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget