एक्सप्लोरर

JDU Crisis: सीएम नीतीश कुमार को फिर झटका, पार्टी के इस बड़े नेता के साथ कई कार्यकर्ताओं ने जेडीयू से नाता तोड़ा

Bihar Politics: जेडीयू में घमासान मचा है. इसके पहले उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी से इस्तीफा दिया था. उन्होंने नई पार्टी बना ली. फिर पूर्व सांसद मीना सिंह ने साथ छोड़ दिया. अब एक और नेता ने ऐसा किया है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को एक बार फिर सोमवार को झटका लगा है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के साथ दो दर्जन से अधिक नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है. ऐसे में सियासी गलियारे में चर्चा है कि लगातार नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ती जा रही है. इसके पहले उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) जो पार्टी में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके थे उन्होंने साथ छोड़ा. इसके बाद मीना सिंह (Meena Singh) ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया. इस तरह लगातार जेडीयू से नेता दूरी बना रहे हैं.

उपेंद्र कुशवाहा के साथ जाने का संकेत

पूर्व सांसद मीना सिंह ने नीतीश का साथ छोड़ा और वह बीजेपी में शामिल हो गईं. वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी नई पार्टी बना ली. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता शंभूनाथ सिन्हा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से अपनी बात कही. उन्होंने अपने दो दर्जन से अधिक नेताओं- कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के संग जाने के संकेत दिए.

पार्टी छोड़ने से पहले गंभीर आरोप लगाया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शंभूनाथ सिन्हा ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया. इस दौरान अपनी बात कहते हुए उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाया. शंभूनाथ सिन्हा ने जेडीयू एवं उसके नेतृत्व पर अपने मूल सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाया. कहा कि जयप्रकाश, कर्पूरी एवं लोहिया के सिद्धांतों पर चलने का दावा करने वाली पार्टी आज सिर्फ सुविधाभोगी अवसरवादियों की एक जमात बनकर रह गई है.

'आज तक नहीं किसी ने नहीं सुना'

शंभूनाथ सिन्हा ने कहा कि पार्टी के 90 प्रतिशत कार्यकर्ता आज घुटन की स्थिति में हैं. कई बार उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर इस स्थिति से अवगत कराने का प्रयास किया लेकिन आज तक किसी ने नहीं सुना न ही कोई कार्रवाई हुई. ई. शशिकांत, धीरेंद्र चौधरी, राजकिशोर सिंह, डॉ. संजय कुमार समेत दो दर्जन नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने वालों में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Budget Session: 'सरावगी जी जरा कम तेज बनिए...', सदन में किस बात पर भड़के नीतीश कुमार के मंत्री? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर में प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget