एक्सप्लोरर

‘डराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ’, अशोक चौधरी के मानहानि मुकदमे के सवाल पर बोले प्रशांत किशोर

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने कहा कि मंत्री अशोक चौधरी की बेटी को पैसे देकर टिकट बेचने के बयान पर कहा कि ये पूरे बिहार में सरेआम चर्चा है. ये प्रशांत किशोर को कहने की जरूरत नहीं है.

Bihar News: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को नालंदा जिले में पहुंचे. बिहारशरीफ में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि 11 मई से उनकी पार्टी एक बड़े अभियान की शुरुआत सीएम नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा से करेगी. वहीं मंत्री अशोक चौधरी के मानहानि के मुकदमे के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि हमको मानहानि मुकदमा और FIR से डराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ है. जिनका आप नाम ले रहे हैं, वे जितनी बार चाहे मानहानि, एफआईआर कर दें. आपको प्रशांत किशोर किसी से डरने वाला दिखता है?

‘हम किसी से डरने वाले हैं’
पीके ने आगे कहा कि क्या हम कोई बालू-शराब माफिया हैं, किसी सरकारी पद पर हैं. डंके की चोट पर तीन साल से अभियान चला रहे हैं. अभी हम यहां आएं हैं और देख लीजिए हमारे साथ एक हवलदार तक नहीं है. जिस बिहार में लोग मुखिया बनने के बाद 4 गन मैन सुरक्षा के नाम पर लेकर घूमते हैं. उसी बिहार में 3 साल से मैं पैदल चल रहा हूं और 1 सिपाही तक नहीं लिया. हम किसी से डरने वाले हैं.

जन सुराज पार्टी नेता ने कहा कि गांधी मैदान में इसी सरकार ने रात के अंधेरे में 3 बजे मुझे उठा लिया था. 20 थाने के लोग मुझे अरेस्ट कर कोर्ट में लेकर गए, क्या हुआ, मुझे छोड़ दिया. जब हमने कोई गलती नहीं की तो कोई बिहार में खड़ा होकर नहीं कह सकता है कि हमने किसी से 1 रुपए भी लिया हो. कोई ये नहीं कह सकता है कि हमने कोई गलत काम किया हो. कोई ये नहीं कह सकता है हम किसी से गाली-गलौज कर रहे हैं.

‘जमीन के सर्वे में सरेआम पैसा लिया जा रहा है’
उन्होंने कहा कि हमने बीपीएससी के बारे में कहा कि बीपीएससी के जरिए नौकरी बेची जा रही है. कौन नहीं जानता कि यहां पर नौकरी बेची जा रही है. अशोक चौधरी की बेटी को पैसे देकर टिकट बेचने के मामले पर प्रशांत किशोर ने कहा कि ये पूरे बिहार में सरेआम चर्चा है. ये प्रशांत किशोर को कहने की जरूरत नहीं है. बिहार के गांव-गांव में चर्चा है, जमीन के सर्वे में सरेआम पैसा लिया जा रहा है.

आरएसएस चौहानकी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: JNU में भी जला लालटेन! RJD उम्मीदवार की जीत पर पार्टी ने शेयर किया वीडियो, लालू-तेजस्वी को लेकर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget