एक्सप्लोरर

Bihar Politics: प्रशांत किशोर का नीतीश-लालू और BJP पर निशाना, बिहार की बदहाली के लिए ठहराया जिम्मेदार

Bihar Latest News: जन सुराज यात्रा से पहले प्रशांत किशोर कटिहार पहुंचे. इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोग विकल्प के अभाव में किसी गलत आदमी को वोट न करें.

Bihar News: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज यात्रा के संयोजक प्रशांत किशोर बिहार में जन सुराज अभियान के तहत पूरे राज्य की पदयात्रा कर रहे हैं. उनकी पदयात्रा 15 जिले में पूरी हो चुकी है और फिलहाल सहरसा में है. इसी बीच पदयात्रा के पहले वो आगे के जिलों में भी दौरा करते हैं और जन सुराज से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर पदयात्रा की तैयारियों का जायजा लेते हैं और आम लोगों को भी जन सुराज की सोच के बारे में अवगत कराते हैं.

प्रशांत किशोर बुधवार को एक दिन के कटिहार दौरे पर पहुंचे. कटिहार में उन्होंने मीडिया के साथ संवाद किया और जन सुराज अभियान का उद्देश्य भी बताया. इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने बिहार की बदहाली के लिए लालू-नीतीश और बीजेपी तीनों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि बिहार में लोग चार ही मुद्दों पर वोट करते हैं. जाति, धर्म, लालू के डर से बीजेपी और बीजेपी के डर से लालू को. इन चार मुद्दों का आपके और आपके बच्चों के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है. 

‘सबकी सहमति से एक नया विकल्प बनाया जाएगा’
प्रशांत किशोर ने जन सुराज अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि बिहार के लोग विकल्प के अभाव में किसी गलत आदमी को वोट न करें, इसलिए सबकी सहमति से एक नया विकल्प बनाया जाए. इसके लिए जरूरी है कि सभी सही लोगों को एक मंच पर लाकर सबका एक दल बनाया जाए.

जन सुराज अभियान के प्रमुख ने कहा कि बिहार की सभी पंचायतों के विकास के लिए पंचायत आधारित अगले 10 साल के लिए विकास की योजना बनाई जाए. इन्हीं उद्देश्यों को लेकर बिहार में जन सुराज के माध्यम से पदयात्रा कर लोगों के बीच में जा रहे हैं और उन्हें बता रहे हैं कि जागिए और अपने बच्चों के लिए बेहतर बिहार बनाने में कंधा लगाइए. 

यह भी पढ़ें: Chirag Paswan: हाजीपुर सीट को लेकर क्या चाचा-भतीजे में होगा समझौता? चिराग की पार्टी का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget