एक्सप्लोरर

Jamui News: जमुई में पति के सामने पत्नी की गोली मारकर हत्या, डॉक्टर से दिखाकर घर लौट रहे थे दोनों

Jamui Crime News: घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ककनचौर के पास की है. महिला के पति ने कहा कि 2021 में भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था. पत्नी चश्मदीद गवाह थी.

Jamui Murder: जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ककनचौर के पास सोमवार (18 मार्च) की शाम बदमाशों ने एक महिला की उसके पति के सामने गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. गोली लगने के बाद मौके पर ही महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान मगही गांव निवासी संजय यादव की पत्नी पबिया देवी के रूप में हुई है. महिला को करीब चार गोली लगी थी.

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची. महिला के शव को देर रात जमुई सदर अस्पताल लाया गया. यहां जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बाद पोस्टमार्टम कराया गया और फिर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया. 

डॉक्टर के यहां से दिखाकर लौट रहे थे पति-पत्नी

इस मामले में महिला के पति संजय यादव ने बताया कि पत्नी को पेट दर्द की शिकायत थी. पत्नी को डॉक्टर से दिखाने के बाद वे लोग बाइक से घर लौट रहे थे. जैसे ही वे लोग बघमा और मगही के बीच ठकुराइन आहर के पास पहुंचे तो पीछे से ओवरटेक करते हुए बदमाशों ने गोली चला दी. एक बाइक पर तीन लोग सवार थे. पत्नी को गोली लगने के बाद उन्होंने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई. बताया कि बाइक सवार तीन बदमाशों के अलावा कई बदमाश घात लगाए हुए थे.

आगे संजय यादव ने बताया कि 2021 में भी उन पर जानलेवा हमला किया गया था. उस वक्त उन पर करीब सात गोली चलाई गई थी लेकिन वह बच गए थे. उस मामले में उनकी पत्नी पबिया देवी चश्मदीद गवाह थी. इस वजह से उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या की गई है.

इस संबंध में पुलिस की ओर से बताया गया है कि करीब सात बजे शाम की यह घटना है. पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Nalanda News: नालंदा में महिला की हत्या, चोरी करने के लिए घर में घुसे थे बदमाश, सिर में मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget