एक्सप्लोरर

BPSC Teacher Marriage: बीपीएससी शिक्षक क्या बना... प्यार भूल गया आशिक, जुमई में लोगों ने जबरदस्ती कराई शादी

Jamui BPSC Teacher News: प्रेमिका ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से 2015 से प्रेम करते थे. शादी भी परिवार के लोगों ने तय कर दी थी. नौकरी लगने के बाद लड़के की नीयत बदल गई.

जमुई: प्यार में अक्सर लोग जीने-मरने की कसमें खाते हैं. किसी का प्यार पूरा होता है तो किसी का अधूरा ही रह जाता है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने फायदे के लिए धोखा भी देने से गुरेज नहीं करते. बिहार के जमुई में एक युवक बीपीएससी पास कर शिक्षक क्या बन गया कि उसने वर्षों के प्यार को ही ठुकरा दिया. हालांकि प्रेमिका ने हार नहीं मानी. ग्रामीणों ने प्रेमी की जबरदस्ती मंदिर में प्रेमिका से शादी कराकर भूत उतार दिया.

यह पूरा मामला जमुई के गिद्धौर का है. बुधवार (10 जनवरी) की रात गिद्धौर स्थित एतिहासिक पंच शिव मंदिर के प्रांगण में बीपीएससी शिक्षक की शादी कराई गई. लड़की पक्ष वालों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से महीनों पूर्व से शादी की बात से इनकार कर रहे शिक्षक को पकड़ा और विवाह संपन्न करवा दिया. शादी का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि जमुई जिले के चकाई प्रखंड के एक गांव के रहने वाले सत्यनारायण वर्मा के पुत्र मुकेश कुमार वर्मा की शादी चकाई प्रखंड की पूर्णिमा कुमारी उर्फ सपना नाम की लड़की से दो साल पहले तय हुई थी. दोनों एक-दूसरे से बीते 2015 से प्रेम करते थे. इसके बाद दोनों के घर वालों ने इनकी शादी तय कर दी थी. शादी तय होने के बाद मुकेश और पूर्णिमा दोनों एक-दूसरे से घंटों बात करने लगे थे. इसी बीच मुकेश की 2023 में बीपीएससी से हुई शिक्षक बहाली के तहत नौकरी लग गई.

बताया गया कि बीते छह महीने से मुकेश कुमार वर्मा गिद्धौर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनझुलिया में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात है. प्रेमिका पूर्णिमा ने बताया कि शादी तय होने के एक साल तक दोनों के बीच सब ठीक था. जब से मुकेश ने बीपीएससी का एग्जाम क्लियर कर शिक्षक के पद चयनित हुआ है तब से इसकी नीयत बदल गई. पिछले पांच महीनों से वह उसका फोन भी नहीं उठा रहा था. कई बार गांव में भी पंचायत बुलाई गई, लेकिन मुकेश बात मानने को तैयार नहीं था. वह शादी तोड़ने की जिद पर अड़ा था.

थाने में भी की गई थी शिकायत

पूर्णिमा ने बताया कि पिछले साल (2023) दिसंबर में उसने गिद्धौर थाने में मुकेश की शिकायत साक्ष्य के साथ की थी, लेकिन किसी प्रकार की पुलिस ने मदद नहीं की. इसके बाद वह अपने घरवालों की मदद से बुधवार की रात गिद्धौर बाजार में रह रहे मुकेश के पास पहुंची. इसके बाद पंच शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करा दी गई. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'महागठबंधन के सभी दल अलग-अलग लड़ेंगे... यह बिखर जाएगा', शाहनवाज हुसैन ने क्यों कही ये बात? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget