एक्सप्लोरर

नीतीश को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन! ...तो इसलिए पूर्व विधायक, विधान पार्षद से CM ने की मुलाकात?

Bihar CM Nitish Kumar: कुछ दिनों पहले नीतीश कुमार ने अपने विधायक, विधान पार्षद और सांसदों से एक-एक कर मुलाकात की थी. अब रविवार को पूर्व विधायक और विधान पार्षद से मिले हैं.

 पटना: देश की राजनीति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को चाणक्य का नाम देना गलत नहीं होगा. नीतीश कुमार 2005 से अब तक बिहार के  मुख्यमंत्री के पद पर कब्जा जमाए हुए हैं. 9 अगस्त 2022 को बीजेपी से अलग होने के बाद नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल होकर आठवीं बार मुख्यमंत्री की शपथ ली. इसके बाद अब बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता की मुहिम में लगे हैं. दो बार विपक्षी एकता की बैठक हुई है और तीसरी बार मुंबई में बैठक होनी है. हालांकि नीतीश कुमार का अगला कदम क्या होगा, वे अचानक क्या फैसला ले लेंगे यह समझ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.

बीते रविवार (30 जुलाई) को मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार ने अपने पूर्व विधायक और पूर्व पंचायती राज के एमएलसी, शिक्षक एवं स्नातक का चुनाव जीत कर आने वाले पूर्व एमएलसी को बुलाकर उनसे एक-एक कर मुलाकात की. कुछ दिनों पहले नीतीश कुमार ने अपने विधायक, विधान पार्षद और सांसदों से एक-एक कर मुलाकात की थी. उस वक्त उनसे यह पूछा गया था कि क्षेत्र में किस तरह से विकास हो रहा है, क्या-क्या हो रहा है और क्या बचा हुआ है लेकिन अब पूर्व विधायक और विधान पार्षदों से मुलाकात के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई है.

विपक्ष के साथ सहयोगी दल भी सकते में

नीतीश कुमार का मिशन क्या है वह तो बेहतर वही जान रहे होंगे लेकिन इस तरह सबसे मुलाकात को लेकर विपक्ष के साथ-साथ सहयोगी दल भी सकते में हैं. नीतीश कुमार की क्या रणनीति हो सकती है इसको लेकर मीडिया में भी कई तरह की खबरें चल रही हैं. महाराष्ट्र में जिस तरह से बीजेपी ने जोड़तोड़ की राजनीति की क्या बिहार में उसी तरह की राजनीति से नीतीश कुमार डरे हुए हैं? ऐसे कई सवाल हैं.

इस पर जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि मीडिया में कई तरह के कयास लग रहे हैं परंतु नीतीश कुमार सभी बातों को बारीकी से देखते हैं और समझते हैं. पहले उन्होंने वर्तमान विधायक, विधान पार्षद और सांसदों से मुलाकात की लेकिन अब वे पूर्व विधायक और विधान परिषद से मिल रहे हैं. इसका उद्देश्य यह है कि नीतीश कुमार बहुत दिनों से लोगों से व्यक्तिगत संपर्क में नहीं आ रहे थे. अकेले मिलने से पता चलता है कि कौन आदमी राजनीति में क्या समझ रखता है उसके हिसाब से क्षेत्र की भी उसकी कोई समस्या है तो इसकी जानकारी मिलती है.

कई पूर्व विधायक और विधान पार्षद ऐसे भी होंगे जिनकी सीट चली गई तो उनका भी मन नीतीश कुमार टटोलते हैं कि कहीं वह दाएं-बाएं तो नहीं जा रहा है. इधर-उधर तो कहीं नहीं भाग जाएगा. यह सब बातें हैं. नीतीश कुमार देख रहे हैं कि वह अभी विपक्षी एकता की मुहिम में लगे हुए हैं तो ऐसे में इन लोगों का नजरिया क्या है. इन सबसे उन्हें फीडबैक मिल जाता है.

जेडीयू ने क्या कहा?

जेडीयू प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार जनता से सीधा संवाद करते हैं. कार्यकर्ताओं से संवाद करते हैं. 2020 में जिस सीट पर हम चुनाव हारे हैं तो बहुत जगह भारतीय जनता पार्टी ने विश्वासघात किया था. उस समय भी नीतीश कुमार ने इन लोगों से मुलाकात की थी. इन लोगों ने बताया था. तो स्वभाविक है कि नीतीश कुमार ने उनकी भावना का सम्मान किया है. उन्होंने गठबंधन का स्वरूप बदला और विपक्षी एकता की मुहिम में लगे. इसका दूरगामी असर हो रहा है. इसके बारे में नेताओं को बताना, समझाना, उनसे जानकारी लेना, इसी कारण से नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक और विधान पार्षदों से मुलाकात की है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव में कितने फीसद वोट पर बिहार में रुक जाएगा महागठबंधन, India Tv के सर्वे में जानें

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget