एक्सप्लोरर

ओसामा शहाब ने प्रभुनाथ सिंह से की मुलाकात, बंद कमरे में घंटों की बातचीत, कयासों का दौर शुरू

कुछ दिनों पहले ही प्रभुनाथ सिंह के बेटे और पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने ओसामा से उनके घर में मुलाकात की थी. उस समय भी दोनों के बीच काफी देर तक बातें हुईं थीं. 

छपरा: बिहार के सियासी गलियारों में इन दिनों सरगर्मी बढ़ गई है. शुक्रवार का दिन राजनीतिक उथल-पुथल से भरा रहा. एक ओर जहां लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने जीतन राम मांझी से मुलाकात कर सबको चौंका दिया. वहीं, दूसरी ओर मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से मुलाकात कर कयासों का बाजार गर्म कर दिया है. 

बंद कमरे में काफी देर तक की बातचीत

पिता शहाबुद्दीन के चालीसवें के बाद पहली बार सीवान के प्रतापपुर से निकले ओसामा सीधे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से मिलने उनके छपरा के मशरख स्थित घर पहुंचे. दुआ-सलाम के बाद दोनों के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत होने की जानकारी मिली है. पिता के निधन के बाद ओसामा के आरजेडी नेता से मिलने के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है. सभी तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. 

हालांकि, दोनों के बीच क्या बात हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन बिहार के सियासी गलियारे में कई तरह की बातें तैरने लगीं हैं. मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही प्रभुनाथ सिंह के बेटे और पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने ओसामा से उनके घर में मुलाकात की थी. उस समय भी दोनों के बीच काफी देर तक बातें हुईं थीं. 

पूर्व विधायक ने कही थी ये बात

ओसामा से मुलाकात बाद पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा था कि दोनों के बीच पारिवारिक संबंध है. पारिवारिक संबंध होने के कारण ओसामा और उनके परिजनों से मुलाकात की है. रणधीर सिंह ने ओसामा को धैर्य रखने की नसीहत देते हुए दिवंगत नेता शहाबुद्दीन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की बात कही थी. बता दें कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद सभी की नजर उनके परिवार पर टिकी हुई है. सभी इस इंतजार में हैं कि परिवार वाले शहाबुद्दीन की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए क्या फैसला लेंगे.

यह भी पढ़ें -

In Pics: तेजस्वी ने शेयर की पिता लालू यादव के जन्मदिन की तस्वीर, शुभकामनाओं के लिए कहा 'थैंक्यू'

Bihar Corona Update: 24 घंटे में मिले 566 नए मामले, इन जिलों में 10 से भी कम एक्टिव मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget