एक्सप्लोरर

Shivdeep Lande: सुर्खियों में है 'सिंघम' का इस्तीफा, चर्चा में कब-कब रहे? जानें 'सुपर कॉप' के डेयरिंग कारनामे

Shivdeep Lande News: बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे सख्त और ईमानदार पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं. उनकी पहचान 'सिंघम' के रूप में भी होती है. काफी चर्चा में रहने वाले अधिकारी हैं.

Shivdeep Lande News: बिहार कैडर के चर्चित आईपीएस अफसर पूर्णिया रेंज के आईजी शिवदीप लांडे ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से दी. उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे कोई खास वजह नहीं बताई है, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह आगे बिहार में ही रहेंगे और बिहार ही उनकी कर्मभूमि होगी. बता दें कि शिवदीप लांडे चर्चा में रहने वाले अधिकारी हैं. शिवदीप लांडे को सख्त मिजाज वाले अफसर के रूप में जाना जाता है.

सुर्खियों में रहते हैं शिवदीप लांडे 

आईपीएस अफसर शिवदीप लांडे लोगों के बीच 'सिंघम' के नाम से भी मशहूर हैं. वह मूलत: महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. हालांकि, उनका अधिकांश समय बिहार में गुजरा है. साल 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे बिहार के कई जिलों में अपनी सेवा दे चुके हैं. वह पटना, अररिया, मुंगेर के एसपी भी रहे हैं.

लड़कियों के मोबाइल में रहता था शिवदीप लांडे का नंबर

शिवदीप लांडे की ख्याती सबसे ज्यादा पटना के एसएसपी के रूप में हुई थी. इस दौरान उन्होंने कई बड़े एक्शन लिए थे जिसकी आज भी चर्चा होती रहती है. वहीं, उनके रूप बदलने की कला काफी सुर्खियों में रहा. साधारण व्यक्ति बनकर कभी थाने में औचक निरीक्षण करते तो कभी बदमाशों को गिरफ्तार करने पहुंचे जाते. वहीं, इस दौरान मनचलों को उन्होंने खूब सबक सिखाया. लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस करने लगी थीं. छात्राओं के मोबाइल में उनका मोबाइल नंबर जरूर रहता था. पटना से जब उनका अररिया तबादला हो गया तो लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार के इस फैसले का विरोध किया था. वहीं, उनके तबादले के बाद भी लड़कियों उनको फोन और एसएमएस करती थीं. इस पर शिवदीप ने कहा था कि लोगों का मुझ पर भरोसा है इसलिए वे मुझे फोन या एसएमएस करते हैं.

मुंगेर में पत्‍थर की चोरी का किया पर्दाफाश

वहीं, आईपीएस शिवदीप लांडे की पहली नियुक्ति मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित जमालपुर में हुई थी. लांडे ने जमालपुर एसडीपीओ के रूप में प्रशिक्षण प्राप्‍त किया. जमालपुर और हवेली खड़गपुर में रहने के दौरान उन्‍होंने कई कुख्‍याल नक्‍सलियों को पकड़ा. इस दौरान जमालपुर में पत्‍थर की चोरी का पर्दाफाश किया था. पत्‍थर माफ‍िया पर नकेल कसने के बाद तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी के रूप में पहली बार जाने गए.

खनन माफियाओं की उड़ा दी थी नींद

इसके साथ ही आज भी रोहतास जिले में उनके कार्यकाल को लोग याद करते हैं. इस दौरान शिवदीप ने जेसीबी चलाकर अवैध स्टोन स्टोन क्रशरों को नष्ट करना शुरू किया तो माफियाओं में हड़कंप मच गया था. रोहतास में खनन माफिया के खिलाफ एक बार वो खुद जेबीसी लेकर कार्रवाई करने उतर पड़े. इस अभियान में कई राउंड फायरिंग हुई और पुलिस ने सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया था. रोहतास में एसपी रहते हुए उन्होंने खनन माफियाओं की नींद उड़ा दी थी. 

राजनीति में जाने की हो रही है चर्चा

मीडिया से बात करते हुए आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने इस्तीफा देने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि मैंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है. वहीं, शिवदीप लांडे के इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा होने लगी है कि अब वो किस क्षेत्र की ओर रुख करेंगे. सबसे ज्यादा इस बात पर चर्चा हो रही है कि वह राजनीति में अपनी अगली पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

ये भी पढे़ं: इस्तीफा देने के बाद क्या प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल होंगे शिवदीप लांडे? जानिए abp न्यूज़ से क्या बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Embed widget