एक्सप्लोरर

Bihar Crime: 'हेलो! मैं दाऊद गैंग का छोटा शकील बोल रहा हूं', राम मंदिर को उड़ाने की दी थी धमकी, अररिया से इंतखाब गिरफ्तार

Araria News: राम मंदिर को लेकर धमकी भरा फोन अररिया की पुलिस के डायल 112 पर शुक्रवार की शाम से रात तक कई बार आया. इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

अररिया: 'हेलो! मैं दाऊद इब्राहिम गैंग का छोटा शकील बोल रहा हूं. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही अयोध्या में बने राम मंदिर को मैं उड़ा दूंगा'. यह धमकी भरा फोन अररिया की पुलिस के डायल 112 पर शुक्रवार की शाम से रात तक कई बार आया. फोन आते ही जिले की पुलिस विभाग के आलाधिकारी से लेकर पलासी की पुलिस हरकत में आ गई. इसके बाद तकनीकी शाखा से फोन की जांच की गई. जांच के क्रम में फोन करने वाला युवक पलासी के बलुआ कलियागंज का निकला. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले तो मोबाइल रजिस्ट्रेशन जिनके नाम पर था उससे पूछताछ की. इससे पता चला कि फोन भी उसी व्यक्ति ने किया. फोन इब्राहिम के 21 वर्षीय पुत्र इंतखाब यूज करता है.

छोटा शकील बनकर फोन कर धमकी भी उसी ने दी थी. पुलिस उसे गिरफ्तार कर अररिया लाई जहां एसपी की मौजूदगी में उससे एक घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. युवक की पहचान 21 वर्षीय मो. इंतखाब पिता इब्राहिम के रूप में की गई है.

धमकी मामले की पूरे क्षेत्र में हो रही है चर्चा

पुलिस ने उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया है, जिससे राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई थी. इस संबंध में पलासी थाना अंतर्गत कांड दर्ज कर लिया गया है. इस गिरफ्तारी के बाद से ही पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या सही में वो कोई आतंकी संगठन से यह जुड़ा हुआ है? आरोपी की पहचान पलासी थाना क्षेत्र के बलुआ कालियागंज के रहने वाले इब्राहिम के 21 वर्षीय पुत्र मो. इंतखाब के रूप में हुई है.

छह घंटे में जांच कर हुई गिरफ्तारी-एसपी

इस संबंध में एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत करवाई की गई है. तकनीकी अनुसंधान रिपोर्ट आते ही छह घंटे के भीतर धमकी देने वाले युवक को पलासी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में गंभीरतापूर्वक अनुसंधान किया जा रहा है. वहीं, मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक मो. इंतखाब का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. साथ हीं घर के अन्य सदस्यों पर भी कोई केस नहीं होने की जानकारी मिली है. बताया गया कि युवक फिलहाल बेरोजगार है. उसके पिता मो. इब्राहिम गांव में ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: मधुबनी में ट्रकों से तेल चोरी करने वाले बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, निगरानी का करता था काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget