एक्सप्लोरर

Indigo Manager Murder: कैसे सुलझी रूपेश हत्याकांड की गुत्थी? पुलिस ने बताई पूरी कहानी

पुलिस के मुताबिक हत्या को अंजाम देने तक आरोपी को यह नहीं मालूम था कि रूपेश कौन हैं और क्या करते हैं? लेकिन विवाद के बाद आरोपी ने रूपेश की गाड़ी की रेकी और यह पता लगा लिया कि वह पुनाईचक स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं.

पटना: बिहार के चर्चित रूपेश हत्याकांड की गुत्थी बिहार पुलिस ने सुलझा ली है. वहीं, हत्या में शामिल चार आरोपियों में से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रूपेश की हत्या रोडरेज में होने के बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि रूपेश की हत्या के आरोपियों को बड़ी मुश्किल से पकड़ने के बाद पुलिस इस मामले को हल कर पाई है.

हादसे के बाद सबक सीखने का बनाया मन

इस चर्चित घटना को अंजाम देने की कहानी हैरान करने वाली है. दरअसल, रूपेश की हत्या एक रोडरेज का मामला है. पुलिस के मुताबिक 28 नवंबर को रितुराज नाम के व्यक्ति के साथ रूपेश की गाड़ी पटना स्थित एलजेपी कार्यालय ठीक सामने टकराते-टकराते बची थी. हालांकि, उस वक्त रूपेश और रितुराज के बीच हल्की बहस हुई थी. इसी दौरान रितुराज ने रूपेश को सबक सीखाने का मन बनाया था. आरोपी ने मीडिया के सामने खुद इस घटना को कबूल किया है.

आरोपी रितुराज को नहीं मालूम था कौन हैं रूपेश?

हालांकि, पुलिस के मुताबिक हत्या को अंजाम देने तक आरोपी को यह नहीं मालूम था कि रूपेश कौन हैं और क्या करते हैं? लेकिन विवाद के बाद आरोपी ने रूपेश की गाड़ी की रेकी और यह पता लगा लिया कि वह पुनाईचक स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं. इसके बाद आरोपी चार बार रूपेश की हत्या करने की नियत से पुनाईचक पहुंचा, लेकिन उसे सही मौका नहीं मिला. पुलिस के मुताबिक एक बार घटनास्थल के पास पुलिस की मौजूदगी ने रितुराज के इरादों पर पानी फेर दिया, तो एक बार रूपेश घर से बाहर ही नहीं निकले. इसी क्रम में 12 जनवरी को जब उसे मौका मिला तो उसने रूपेश की हत्या कर दी और फरार हो गया.

इधर, जांच में लगी पुलिस टीम ने जब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा, तो पाया कि घटना के दिन दो बाइक पर सवार चार लोग लागतार रूपेश की घर के ओर आना-जाना कर रहे थे. इस मामले की तफशीश के लिए पुलिस टीम ने पुनाईचक इलाके की ओर आने-जाने वाली सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला. इसके बाद पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले. फिर पुलिस पीओ की मदद से उस जगह को तलाशने में कामयाब रही, जहां से अपराधियों की गाड़ी हत्या के पहले आ रही थी.

आरोपी ने जुर्म को किया कबूल

अहम सुराग मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की और रितुराज को दबोच लिया. गिरफ्तार किए गए रितुराज ने भी पुलिस द्वारा बताई गई सभी बातों को कबूल किया है. उसने कहा कि वो इस बात से दुखी था कि रूपेश की गाड़ी से वो मरते-मरते बचा है.

एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल से 5 खोखे बरामद हुए थे. शुरुआती जानकारी के बाद उन्होंने कार्रवाई शुरू की थी. एसटीएफ को भी काम में लगाया गया था. उन्होंने कहा कि जो इनपुट मिले सबका वेरिफ़िकेशन किया गया. 50 लोगों से पूछताछ हुई. इसी क्रम में मामले का खुलासा हुआ और अपराधी को उन्होंने मंगलवार को आरके नगर इलाके से गिरफ़्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि अपराधी रितुराज के पिता की नौबतपुर में ईंट की भट्ठी है. आरोपी को बाइक बदलने की आदत थी और वो इसके लिए बाइक चोरी करता था. गौर करने वाली बात ये है कि रितुराज ने जयपुर की एक यूनिवर्सिटी से भूगोल की पढ़ाई की है. वो दिल्ली के किसी कॉल सेंटर में भी काम करता था. वहीं , पिछले दो-तीन साल से चोरी के काम संलिप्त हो गया था.

यह भी पढ़ें - 

LJP ने तेजस्वी यादव के सुर से मिलाया सुर, नीतीश सरकार के नए आदेश को लेकर दिया ये बयान बिहार: आरा में अपराधियों ने मंदिर जा रहे पूर्व मुखिया को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
बिहार: 30 फीट के गहरे बोरवोल में गिरा 3 साल का पीयूष, 7 घंटे बाद NDRF-SDRF ने जिंदा बचाया
बिहार: 30 फीट के गहरे बोरवोल में गिरा 3 साल का पीयूष, 7 घंटे बाद NDRF-SDRF ने जिंदा बचाया
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget