एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार को क्यों बनाया जा सकता है I.N.D.I.A का संयोजक? ये हैं वजह

I.N.D.I.A Alliance News: नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में वह स्थान मिलने की संभावना जताई जा रही है जिसकी उम्मीद उनकी पार्टी जेडीयू को थी. इसका फैसला 3 जनवरी को हो सकता है.

Bihar News: इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की दिल्ली में आयोजित बैठक से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की चर्चा जोरों पर थी. माना जा रहा था कि उन्हें इंडिया गठंबधन का संयोजक बनाया जा सकता है लेकिन उस बैठक में ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ. हालांकि सीपीआई-माले के नेता ने कहा था कि जब जरूरत महसूस होगी तो गठबंधन का एक संयोजक बनाया जा सकता है. अब 3 जनवरी को इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं की ऑनलाइन मीटिंग होने वाली है और माना जा रहा है कि इसमें नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लग जाएगी. 

सूत्र बताते हैं कि बुधवार जूम मीटिंग आयोजित की जाएगी जिसमें कांग्रेस, नीतीश कुमार के नाम को आगे रख सकती है. कांग्रेस ने राजद, जेडीयू और समाजवादी पार्टी के नेताओं की सहमति ले ली है, वहीं एनसीपी चीफ शरद पवार और शिवसेना-यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे से भी इस संबंध में बात की है. जबकि बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भी मौजूद रहने की संभावना है..

यह  बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है जब जेडीयू की कमान खुद नीतीश कुमार ने अपने हाथ में ले ली है. इससे पहले ललन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. जेडीयू में आंतरिक बदलाव इंडिया गठबंधन की पिछली बैठक के तुरंत बाद हुआ है. ऐसे में माना जा रहा है कि जब पार्टी की कमान नीतीश के हाथ में है तो वह इंडिया गठबंधन में बारगेनिंग की स्थिति में होंगे. क्योंकि जेडीयू से जुड़े निर्णय वह खुद करेंगे. दूसरी, तरफ इंडिया गठबंधन को यह डर है कि अगर नीतीश उनके हाथ से छूटे तो लोकसभा चुनाव में बिहार का खेल बिगड़ सकता है.

  • JDU अध्यक्ष बनने के बाद  इंडिया गठबंधन में बारगेनिंग की स्थिति में नीतीश
  • गठबंधन को डर, नीतीश छूटे तो बिहार में खेल बिगड़ सकता है
  • 2019 में NDA को बिहार की 39 लोकसभा सीटों पर जीत मिली
  • 2014 में जेडीयू किसी के साथ नहीं थी फिर भी 16 फीसदी वोट मिले

क्या नीतीश के फेवर में हैं चुनावी आंकड़े?
पिछले दो लोकसभा चुनाव के आंकड़ों को देखें तो नीतीश का साथ दूसरी पार्टियों के लिए अहम रहा है. 2019 में जब नीतीश कुमार की जेडीयू एनडीए की सहयोगी थी तब दोनों ने मिलकर 39 सीटें जीती थीं. बीजेपी ने 17, जेडीयू ने 16 और सहयोगी लोजपा ने छह सीटें जीती थीं. 2014 के चुनाव में जेडीयू अकेले लड़ी थी लेकिन उसे 16 फीसदी वोट मिले थे. वहीं, विधानसभा चुनाव की बात करें तो 2020 के चुनाव में 243 में जेडीयू ने 43 सीटें जीती थीं. कुल मिलाकर स्थिति यह है कि इंडिया गठबंधन को बिहार की 40 सीटों में से बहुमत चाहिए तो नीतीश कुमार को वह इग्नोर नहीं कर सकता. 

ये भी पढे़ं-  Truck Driver Strike News: 'हिट एंड रन' के नए कानून का वाहन चालक कर रहे हैं विरोध, पटना में हंगामा, किया सड़क जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget