एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार को लेकर होने वाली बैठक टली, I.N.D.I.A के संयोजक पद पर होना था फैसला

INDIA Alliance News: बुधवार (3 जनवरी) को इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं की बैठक होनी थी. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाया जाना था.

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक टल गई है. ये बैठक आज बुधवार (3 जनवरी) को होने वाली थी. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में इंडिया के संयोजक पद पर फैसला होने था और नीतीश कुमार को इसकी जिम्मेदारी मिलने वाली थी. लेकिन अब ये बैठक किसी और तारीख को होगी. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी बैठक का समय तय नहीं हुआ है. वहीं इसको लेकर अब बीजेपी ने इंडिया गठबंधन और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. 

इंडिया गठबंधन की बैठक टलने पर तंज कसते हुए बीजेपी ने कहा कि बैठक टली नहीं टाली गई है. बीजेपी नेता संजय मयूख ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता नीतीश कुमार को सपना दिखा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार को कोई भी नहीं चाहता. नीतीश का बिहार में जनाधार खत्म हो चुका है.

नीतीश कुमार कितने मजबूत?

बिहार के सीएम नीतीश कुमार हिंदी बेल्ट का मजबूत फेस माने जाते हैं. उनकी पहचान ओबीसी चेहरों के तौर पर सर्वमान्य है. गठबंधन के गणित में धुरंधर माने जाते हैं. पहले बीजेपी और बाद में आरजेडी और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया. नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का सूत्रधार भी माना जाता है. उन्होंने विपक्षी दलों को एक साथ मंच पर लाकर अपना लोहा मनवाया. इसके साथ ही अपने राजनीतिक सफर में नीतीश कुमार का दाम बेदाग है. 

बता दें कि हाल ही में दिल्ली में जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी. इस बैठक में नीतीश कुमार ने कांग्रेस को निशाने पर ले लिया था. इसके बाद ही नीतीश कुमार को इंडिया का संयोजक बनाने की अटकलें तेज हो गईं. कांग्रेस नहीं चाहती है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार कोई ऐसा फैसला ले लें जिससे नुकसान हो. ऐसे में सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नीतीश कुमार को मनाने में भी जुट गई है. हालांकि, दिलचस्प ये भी है कि नीतीश कुमार कई मौकों पर किसी भी पद की इच्छा से इनकार कर चुके हैं.

JDU Statement: क्या लोकसभा चुनाव से पहले लागू हो सकता है CAA? मंत्री जमा खान ने किया सबकुछ क्लियर, निशाने पर रही BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget