एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्यवासियों को CM नीतीश ने किया संबोधित, 10 लाख नौकरी पर कही ये बातें

Cm Nitish Kumar Speech: नीतीश कुमार ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्यवासियों को संबोधित किया. पटना के गांधी मैदान से सीएम नीतीश कुमार ने सरकार के कामों की जानकारी दी.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज 15 अगस्त (15 August) को पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराकर आजादी के 77वें महोत्सव की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने राज्य और देशवासियों को बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि जुलाई-अगस्त माह में कम बारिश की वजह से किसानों को धान की रोपाई करने में कठिनाई हुई, सरकार ने लोगों को राहत दी. किसानों को धान की रोपाई के लिए डीजल अनुदान दिया गया. वहीं, इसके अलावा रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पिछले साल 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार एलान किया था. इस साल इस क्षेत्र में बहुत काम हुआ है. अगले साल तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा. एक लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी अभी तक मिल चुकी है और 3 लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां सृजन हो चुका है और दो लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां सृजन प्रक्रियाधीन है.

'बिहार के लोगों ने राष्ट्र निर्माण में हमेशा योगदान दिया'

नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हम उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई में प्राणों की आहुति दी. बिहार के लोगों ने राष्ट्र निर्माण में हमेशा योगदान दिया. किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे, कोई भी पीड़ित व्यक्ति 112 नंबर पर कॉल करे.15 मिनट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाती है. महिला पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही हैं. राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहे. 2006 से कब्रिस्तानों का काम हो रहा. मंदिर की चार दीवारी योजना 2016 से चल रही. 419 मंदिरों की अब तक चार दीवारी की जा चुकी है. शिक्षा क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है. 63000 विद्यालय भवन बनाए गए. सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय बनाया गया. लड़कियों के लिए साइकिल पोशाक योजना शुरू की गई. हर पंचायत में +2 स्कूल है. सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या 4 लाख से अधिक है. शिक्षक अच्छे से पढ़ाएं, अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई होगी.

दरभंगा एम्स पर बोले सीएम

आगे सीएम ने कहा कि बिहार का प्रजनन दर 4.3 था, अब 2.9 है. बिहारवासियों की स्वास्थ्य की चिंता है. 24 घंटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चालू है. सरकारी अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था है. बड़े पैमाने पर मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की स्थापना की गई. केंद्र सरकार से दरभंगा में डिएमसीएच को एम्स में अपग्रेड करने को हम कहे. केंद्र सरकार ने स्वीकार किया फिर मना कर दिया. बाद में हम केंद्र को एम्स के लिए दरभंगा में दूसरी जगह जमीन दी गई. उसको केंद्र सरकार रिजेक्ट कर दी. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि हर घर जल का नल पहुंचा. गांव में पक्की सड़कें बनी.

केंद्र पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में देश को आजादी मिल जाएगी. इशारों में मोदी सरकार पर हमला किया कि यह सरकार 2024 चुनाव बाद चली जाएगी. केंद्र सरकार जातीय आधारित गणना कराने से मना कर दी. बिहार सरकार राज्य में खुद से करा रही है. जातीय आधारित गणना में आर्थिक स्थिति भी जानी जा रही. आगे उन्होंने कहा कि बाल ह्रदय योजना के तहत हार्ट में छेद वाले बच्चों का इलाज बिहार में शुरू हो गया है.अभी बिहार में 11 मेडिकल कॉलेज कार्यरत है. 13 और बनने वाले हैं. सहरसा में भी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी. वहीं, पीएमसीएच को 5462 बेड की क्षमता वाला अस्पताल बन रहा है. एक हिस्सा पूरा हो चुका है. यह देश का सबसे बड़ा अस्पताल होगा. देश में कहीं इतने बेड का अस्पताल नहीं है.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023: पटना के गांधी मैदान में CM नीतीश कुमार ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget