एक्सप्लोरर

Bihar Weather: भारी बारिश और तेज हवाओं से अगले 72 घंटे बन सकते हैं मुश्किल, इन जिलों में अगर आपका है घर तो रहें सतर्क

Bihar Weather Alert: बिहार के कई जिलों में 14-17 सितंबर तक झमाझम बारिश और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी.

बिहार में मॉनसून की सक्रियता एक बार फिर तेज हो गई है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने कई लोगों से अपील की है कि वज्रपात और बिजली से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों की शरण लें।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार के कई हिस्सों में 14 से 16 सितंबर तक लगातार झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं, दक्षिण-पूर्वी बिहार में 15 से 17 सितंबर तक भारी बारिश के आसार बने रहेंगे.

इन जिलों में अधिक सतर्क रहने की जरूरत

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, पटना, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना है. विभाग ने बताया कि इन इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. साथ ही, हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है.

किसानों और आमजन के लिए दिशा-निर्देश

मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने कहा है कि वज्रपात और बिजली से बचाव के लिए लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है. उन्हें अपने खेतों में काम को रोकने और मौसम की स्थिति सामान्य होने तक घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है.

मॉनसून का असर और संभावित खतरे

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है. साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गिरने से जान-माल की हानि की आशंका भी बढ़ जाती है. इसलिए विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें.

ऑनलाइन माध्यम से मिलेगी जानकारी

लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की आधिकारिक वेबसाइट https://mausam.imd.gov.in/patna और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और ट्विटर पर समय-समय पर अपडेट लेते रहें. विभाग ने बताया कि मौसम की ताजा जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है ताकि लोग सुरक्षित और सतर्क रह सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget