एक्सप्लोरर

Motihari Crime: अवैध संबंध के शक में पति बना हैवान, मोतिहारी में कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Motihari News: घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है.

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र से बुधवार को रिश्तों के कत्ल की घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

अवैध संबंध के कारण कर दी हत्या

इस घटना के पीछे पत्नी के अवैध संबंध की बात बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के झखरा वार्ड नंबर 13 में एक पति ने अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंध से नाराज होकर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि केसरिया के खेडलपुरा निवासी सुबोध मांझी अपनी पत्नी के अवैध संबंध को लेकर काफी नाराज था. वह अपनी पत्नी को इसे लेकर कई बार समझा चुका था, लेकिन वह अपने अवैध संबंध को छोड़ नहीं पा रही थी. इसी बात से परेशान होकर सुबोध मंगलवार देर रात अपने ससुराल, झखरा वार्ड नंबर 13 आया था. शाम को सुबोध ससुरालवालों के साथ खाना भी खाया. 

अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा

बताया गया कि मंगलवार की रात इसी अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ है. झगड़े के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सुबोध मांझी ने वहां रखी कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी सुबोध मांझी को गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: बैठक से पहले महागठबंधन के नेताओं को JDU का बड़ा चैलेंज, कहा- हिम्मत है तो कर के दिखाओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget