एक्सप्लोरर

Bihar Politics: महागठबंधन में शामिल होने के बाद CM नीतीश और मांझी में क्या हुई थी बात? 'हम' प्रमुख ने सुनाया वो वाकया

Jitan Ram Manjhi Party News: 'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने सोमवार को प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन और नीतीश कुमार को लेकर भी बयान दिया.

पटना: एनडीए (NDA) में शामिल होने के बाद सोमवार को 'हम' के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन (Santosh Suman) ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि महागठबंधन में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आए तो हमने कहा था जिन विचारों को लेकर आप लड़ते हैं उस लिहाज से यह महागठबंधन आपके लिए ठीक नहीं है. इस पर उन्होंने कहा था कि हम सब मिलकर चलेंगे. हम अपने हिसाब से काम करेंगे. हम पर कोई भी गठबंधन हावी नहीं हो सकता. 

सभी सीटों पर तैयारी कर रहे हैं- संतोष सुमन

संतोष सुमन ने कहा कि सभी सीटों पर तैयारी कर रहे हैं. गठबंधन किसी से होगा तो उस सहयोगी दल को भी मदद करेंगे. सीट कितनी मिलेगी वो अलग बात है. संगठन को मजबूत करना है. 15 जुलाई से गरीब संपर्क यात्रा पर निकलेंगे. नीतीश के लिए सहानुभूति है. नीतीश कुमार के खिलाफ कभी नहीं बोले, लेकिन नीतीश के आस पास जो लोग हैं वह नहीं चाहते हैं कि नीतीश कुमार आगे बढ़ें और बिहार का विकास हो. इन्हीं लोगों के दबाव में नीतीश कुमार हैं.

'नीतीश कुमार को गलत जानकारियां दी गईं'

आगे 'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में काम नहीं हो रहा है. पुलिस की दमनकारी नीति है. ब्यूरोक्रेसी हावी है. हमारी पार्टी मजबूत हो रही थी इसलिए नीतीश कुमार के आस पास के लोगों ने उनको हम लोगों के बारे में गलत जानकारियां दीं. हम लोगों से कहा गया कि जेडीयू में अपनी पार्टी का विलय कीजिए. हम लोगों ने नहीं किया और महागठबंधन से अलग हो गए.

मांझी का है ये आरोप

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने की घोषणा की थी. 'हम' ने बीते सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया था. वहीं, बिहार विधानसभा में ‘हम’ के मांझी सहित चार विधायक हैं. बिहार विधान परिषद के सदस्य सुमन ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. मांझी ने आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार उनकी पार्टी का जेडीयू में विलय करने का दबाव डाल रहे थे.

ये भी पढ़ें: Emergency 1975: आपातकाल की बरसी पर सुशील मोदी ने लालू-नीतीश को जमकर सुनाया, मनीष कश्यप का लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget