एक्सप्लोरर

Lalu Yadav Holi: लालू यादव की 'कुर्ता फाड़' होली की इस बार हो रही थी काफी चर्चा, CBI की कार्रवाई ने रंग में डाला भंग

Holi 2023: इस बार होली को लेकर सभी की नजर राबड़ी आवास पर टिकी हुई थी. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव भी अभी दिल्ली में हैं. वहीं, सीबीआई की कार्रवाई से जरूर लालू परिवार की चिंता बढ़ गई.

पटना: बिहार सहित पूरे देश में अभी होली (Holi 2023) का माहौल चल रहा है. बिहार में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) की होली काफी फेमस रहा है. इसे कुर्ता फाड़ होली कहा जाता था. इस बार लालू परिवार के लिए होली खास होने वाला था. लालू यादव भी अभी दिल्ली में हैं. इसके साथ ही आरजेडी (RJD) अभी सरकार में है लेकिन जमीन लेकर रेलवे (Railway) में नौकरी देने मामले को लेकर सोमवार को सीबीआई (CBI) की 12 सदस्यीय टीम राबड़ी आवास पहुंची. चार घंटों तक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) से पूछताछ की, जहां राबड़ी देवी से करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई. अब कहा जा रहा कि जल्द लालू प्रसाद यादव से पूछताछ हो सकती है. सीबीआई की इस कार्रवाई से लालू परिवार में जरूर होली की तैयारी में रंग में भंग हो गया है.

राबड़ी आवास पर टिकी रहती है सबकी नजर

बिहार में होली को लेकर काफी उत्साह रहता है. इसकी तैयारी काफी समय पहले से शुरू हो जाती है. इसके साथ ही होली के दिन पूरे बिहार के लोगों की नजर राबड़ी आवास पर टिकी रहती है. लालू यादव अनोखे अंदाज में होली मनाते थे. लालू यादव इस पर्व को बड़े आनंदित होकर मनाते थे लालू समर्थकों और प्रदेश के बड़े नेताओं की भीड़ राबड़ी आवास पर लगी रहती थी, लेकिन इधर कुछ सालों से राबड़ी आवास में रंग फीका पड़ गया है.

लालू यादव का है खास अंदाज 

लालू यादव जमीन से जुड़े नेता हैं. उनके भाषण की बात करें या बोलने की, दोनों का अलग ही अंदाज होता था. उनका ठेठ गंवई अंदाज और पर्व त्योहार मनाने का तरीका भी कुछ अलग होता है. होली के मौके पर लालू प्रसाद यादव के घर राजनीति से जुड़े हुए लोगों का जमावड़ा लगता था, बल्कि होली के दिन समाज के हर तबके के लोग घर पहुंचते थे. रंग गुलाल खेला जाता था. ढोल मजीरे की थाप पर फगुआ गाया जाता था. लालू यादव भी गाते थे.

लालू परिवार में चल रहा था सबकुछ ठीक

वहीं, इस बार लालू परिवार में सबकुछ ठीक चल रहा था. होली धूम-धाम से मनाने की संभावना थी हालांकि लालू यादव सिंगापुर से आने के बाद अब भी दिल्ली में हैं. उन्हें काफी सतर्क रहने की डॉक्टरों ने सलाह दी है. इसके बावजूद लालू परिवार में अभी काफी उत्साह है लेकिन सीबीआई की कार्रवाई ने जरूर लालू परिवार की चिंता बढ़ा दी है. सोमवार को सीबीआई की कार्रवाई में राबड़ी देवी से करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई. अब कहा जा रहा कि इस मामले में जल्द लालू प्रसाद यादव से पूछताछ हो सकती है.

लालू के अलावा परिवार समेत कई लोगों के नाम शामिल

बता दें कि पूरा मामला तब का है जब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री हुआ करते थे. सीबीआई का आरोप है कि 2004-2009 के दौरान रेल मंत्री रहते हुए लालू परिवार को रेलवे में ग्रुप-डी में नौकरी के बदले लोगों द्वारा तोहफे में या कम दाम में जमीन दी गई. नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में लालू के अलावा परिवार समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं. 

15 मार्च को होना है पेश 

वहीं, जमीन लेकर रेलवे में नौकरी घोटाले ममले में दिल्ली की आदालत ने 15 मार्च को पूर्व रेल मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती समेत अन्य आरोपितों को समन जारी कर पेश होने का आदेश जारी किया है.

ये भी पढ़ें: Land for Job Scam Case: राबड़ी के बाद अब लालू का नंबर? 'लैंड फॉर जॉब स्कैम' मामले में आई बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget