एक्सप्लोरर

Hena Shahab: हिना शहाब के पास अकूत संपत्ति, केस भी दर्ज, क्या कुछ छोड़ गए हैं शहाबुद्दीन? जानें

Hena Shahab News: हिना शहाब ने हलफनामा में जो जानकारी दी है उसके अनुसार उनके पास 75 हजार 715 रुपये नकद हैं. यह भी बताया है कि कई बैंक खातों में लाखों रुपये हैं.

Hena Shahab Assets: सीवान लोकसभा सीट से पूर्व दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब चुनाव लड़ रही हैं. हलफनामा में दी गई जानकारी से यह पता चलता है कि हिना शहाब के पास अकूत संपत्ति है. शहाबुद्दीन अपने परिवार के लिए काफी कुछ छोड़कर गए हैं.

हिना शहाब ने बताया है कि उन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई 1985 में सीवान के दाऊद मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल से की है. इंटरमीडिएट की पढ़ाई 1988 में शहर के जेडए इस्लामिया कॉलेज से की है और स्नातक की पढ़ाई विद्या भवन महिला महाविद्यालय, बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर से 1999 में पूरी की है.

हिना शहाब पर दर्ज हैं केस

चुनावी हलफनामा से पता चलता है कि हिना शहाब पर दो आपराधिक मामले लंबित हैं. पहला मामला 2014 का है. चुनाव में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में बिना अनुमति के सभा की थी. आचार संहिता के प्रावधान का उल्लंघन का मामला है. दूसरा मामला 2019 में नगर थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था. यह भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है.

हिना शहाब के पास कितने रुपये?

हिना शहाब ने बताया है कि उनके पास 75 हजार 715 रुपये नकद हैं. उनके ऊपर आश्रित पुत्री तस्नीम शहाब के पास 8 हजार 910 रुपये नकद हैं. यह भी बताया है कि संसद भवन नई दिल्ली स्थित एसबीआई अकाउंट में 1712 रुपये हैं. एसबीआई सीवान में 13 लाख 28 हजार 595 रुपये, सीवान के इंडियन बैंक में 3 लाख 64 हजार 269 रुपये, एक्सिस बैंक में एक लाख 83 हजार 269 रुपये जमा हैं. हिना शहाब के पास 115 ग्राम सोने के ज्वेलरी हैं. जमा, नकद, ज्वेलरी कुल मिलाकर 55 लाख 30 हजार 91 रुपये की चल संपत्ति है.

वहीं अचल संपत्ति यानी जमीन की बात कर लें तो हिना शहाब के पास कृषि योग्य 9.62 एकड़ (13 बीघा) जमीन है तो पति के नाम से 11.41 एकड़ (15 बीघा, 8 कट्ठा, 10 धुर) जमीन है जिसकी वर्तमान में 66 लाख 559 रुपये कीमत है. गैर कृषि भूमि की बात करें तो हिना शहाब के पास नया किला सीवान में 2 कट्ठा 10 धुर, विजय हाता में 3 कट्ठा, नया किला में 2 कट्ठा, रामनगर में 1 कट्ठा, नया किला नवलपुर में 1 कट्ठा 04 धुर, श्रीनगर सीवान में 3 कट्ठा और पटना अनीसाबाद में 2 कट्ठा जमीन है जो आवासीय है. इसकी अनुमानित वर्तमान में कीमत 2 करोड़ 56 लाख 61 हजार 606 रुपये है.

कमर्शियल जमीन की बात करें तो रजिस्ट्री कचहरी रोड में ओसामा कॉम्प्लेक्स, जेपी चौक पर हेरा कॉम्प्लेक्स, दक्षिण टोला स्थित विशाल मेगा मार्ट जिसकी अनुमानित कीमत 6 करोड़ 76 लाख 3047 रुपये है. वहीं हिना शहाब ने अपनी पुत्री हेरा शहाब की शादी में मर्सिडीज गाड़ी देने के लिए एक्सिस बैंक से लोन लिया था इसकी भी जानकारी उन्होंने दी है.

यह भी पढ़ें- लालू यादव का प्रधानमंत्री पर हमला, दो चरण के चुनाव का जिक्र किया, PM मोदी के लिए ये क्या बोल गए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget