एक्सप्लोरर

Bihar Heatwave Alert: बिहार में गर्म हवाएं हो सकती हैं जानलेवा, लू लगने पर क्या करें? पढ़ें काम की खबर

Heat Wave Alert in Bihar: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बचाव के लिए कुछ जरूरी जानकारी दी गई है. इसका पालन कर लू से आसानी से बचा जा सकता है.

Heat Wave in Bihar: बिहार में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं. पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं ने राज्य के तापमान को 40 डिग्री सेल्सियस के पार कर दिया है. तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं और इसका सीधा असर शरीर पर पड़ रहा है. कई बार यह जानलेवा भी हो जाता है. ऐसे में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बचाव के लिए कुछ जरूरी जानकारी दी गई है. इससे लू से बच सकते हैं. यह भी बताया गया है कि लू लगने पर क्या करें.

लू से सुरक्षा के उपाय

जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर न निकलें.

जितनी बार हो सके पानी पीएं. बार-बार पानी पीएं. सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें.

जब भी बाहर धूप में जायें यथा संभव हल्के रंग के, ढीले ढाले एवं सूती कपड़े पहनें. धूप के चश्मा का इस्तेमाल करें. गमछा या टोपी से अपने सिर को ढकें व हमेशा जूता या चप्पल पहनें.

अधिक तापमान में बहुत अधिक शारीरिक श्रम न करें.

हल्का भोजन करें, अधिक पानी की मात्रा वाले मौसमी फल जैसे तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूजा, संतरा आदि का अधिकाधिक का सेवन करें. ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन जैसे मांस, अंडा व सूखे मेवे जो शारीरिक ताप को बढ़ाते हैं, सेवन न करें.

घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नमक-चीनी का घोल, छाछ, नींबू-पानी, आम का पन्ना इत्यादि का नियमित सेवन करें.

अपने दैनिक भोजन में कच्चा प्याज, सत्तू, पुदीना, सौंफ और खस को भी शामिल करें.

चाय, काफी जैसे गर्म पेय तथा जर्दा तंबाकू आदि मादक पदार्थों का सेवन न करें.

बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें.

जानवरों को छांव में रखें एवं उन्हें भी खूब पानी पीने को दें.

रात में घर में ताजी और ठंडी हवा आने की व्यवस्था रखें.

स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और आगामी तापमान में परिवर्तन के बारे में विभिन्न विश्वसनीय सूत्रों से लगातार जानकारियां लेते रहें.

अगर तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आये तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

लू लगने पर क्या करें?

लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें अगर उनके शरीर पर तंग कपड़े हो तो उन्हें ढीला कर दें अथवा हटा दें.

ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोछें या ठंडे पानी से नहलाएं.

शरीर के तापमान को कम करने के लिए कूलर, पंखे आदि का प्रयोग करें.

गर्दन, पेट एवं सिर पर बार-बार गीला तथा ठंडा कपड़ा रखें.

व्यक्ति को ओआरएस/नींबू पानी नमक चीनी का घोल, छाछ या शरबत पीने को दें, जो शरीर में जल की मात्रा को बढ़ा सकें.

यदि व्यक्ति पानी की उल्टियां करें या बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने-पीने ना दें.

लू लगे व्यक्ति की हालत में एक घंटे तक सुधार न हो तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान, 17 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget