एक्सप्लोरर

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट में 70वीं BPSC को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई फिर टली, जानिए वजह

70th BPSC: राज्य सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से दाखिल किए गए काउंटर एफिडेविट पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी. इसके पहले भी एक बार सुनवाई टल चुकी है.

70th BPSC Hearing: 70वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा दोबारा कराए जाने को लेकर पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) में दायर याचिका पर आज (04 फरवरी) सुनवाई एक बार फिर से टल गई है. खबर है कि जज के नहीं बैठने के कारण यह सुनवाई टली है. अब देखना होगा कि सुनवाई के लिए अगली तारीख कब की मिलती है. माना जा रहा है कि कल (05 फरवरी) भी सुनवाई हो सकती है.

इससे पहले भी एक बार टल चुकी है सुनवाई

दरअसल री-एग्जाम और परीक्षा रद्द के मसले पर राज्य सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से दाखिल किए गए काउंटर एफिडेविट पर पटना हाईकोर्ट में आज (मंगलवार) सुनवाई होनी थी. इसके पहले भी एक बार सुनवाई टल चुकी है. 31 जनवरी को जज के छुट्टी पर रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई थी.

70वीं बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग है कि जो प्रारंभिक परीक्षा हुई है उसमें धांधली हुई है इसलिए उसे रद्द किया जाए. फिर से परीक्षा हो. पटना हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकार किया था और बीते 16 जनवरी को हुई सुनवाई में बिहार सरकार एवं आयोग (बीपीएससी) को 30 जनवरी तक अपना हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था.

अभ्यर्थियों के हाथ में बस उम्मीद

बता दें कि परीक्षा रद्द करने और री-एग्जाम की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है. 70वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हो चुका है. धरना पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे अंतिम समय तक लड़ाई लड़ेंगे. फिलहाल कोर्ट में एक बार फिर से सुनवाई टलने के कारण अभ्यर्थियों के हाथों में बस उम्मीद है. माना जा रहा था कि आज सुनवाई में कुछ बड़ा निर्णय हो सकता था लेकिन नहीं हो सका.

13 दिसंबर 2024 को 70वीं बीपीएससी की परीक्षा हुई थी. कुल 912 सेंटर बनाए गए थे. पटना के बापू परीक्षा परिसर का एग्जाम रद्द हुआ था. सिर्फ इसी सेंटर की परीक्षा दोबारा ली गई थी. इससे भी अभ्यर्थी नाराज हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Land Survey: अब किसी भी जमीन को लेकर नहीं होगा विवाद, भूमि सर्वे के बीच नीतीश सरकार बड़ा प्लान

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget