एक्सप्लोरर

HAM ने चिराग पर लगाया आरोप- मोटी रकम पर टिकट बेचने के लिए PM मोदी के नाम का कर रहे इस्तेमाल

दानिश रिजवान ने कहा कि अगर चिराग पासवान जी को लगता है कि उन्हें नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद प्राप्त है. तो मैं उन्हें चुनौती देता हूँ कि चिराग पासवान एलजेपी के किसी कैंडिडेट के पक्ष में प्रधानमंत्री जी की कोई रैली करा कर दिखाएं.

पटना: एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान भले ही एनडीए से अलग हो चुके हैं. लेकिन वो खुद को पीएम मोदी से अलग करके नहीं देख पा रहे हैं. अब इसी बात को लेकर एनडीए और चिराग में विवाद जारी है. चिराग का कहना है कि उन्हें पीएम मोदी के फोटो की जरूरत नहीं है, जबकि एनडीए नेताओं का कहना है कि चिराग राजनीतिक फायदे के लिए पीएम मोदी की छवि का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को एनडीए घटक दल हम ने चिराग पासवान पर नरेंद्र मोदी के नाम का इस्तेमाल कर मोटी रकम पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है.

चिराग पासवान पैदा कर रहे कंफ्यूजन

हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा, " बिहार चुनाव में एलजेपी लगतार कंफ्यूजन पैदा करने की कोशिश कर रही है. एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान लगातार पिछले कुछ दिनों से स्टेटमेंट दे रहे हैं, कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद प्राप्त है. वो भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी हैं. लेकिन यह साफ है कि चिराग पासवान जी इस तरह का बयान इसलिए दे रहे हैं ताकि लोक जनशक्ति पार्टी का जो टिकट है वो मोटी रकम में बेची जा सके."

दानिश ने चिराग को दी चुनौती

दानिश रिजवान ने कहा, " अगर चिराग पासवान जी को लगता है कि उन्हें नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद प्राप्त है. तो मैं उन्हें चुनौती देता हूँ कि चिराग पासवान एलजेपी के किसी कैंडिडेट के पक्ष में प्रधानमंत्री जी की कोई रैली करा कर दिखाएं. रैली तो छोड़ दीजिए आप मोदी जी से अपने पक्ष में एक ट्वीट की करवा कर दिखा दीजिये."

टिकट बेचने के लिए अपनाएं यह हथकंडा

चिराग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर टिकट बेचना है तो आप ट्रम्प के नाम का उपयोग कर लीजिए हो सकता है उससे ज्यादा मोटी कीमत मिल जाए. लेकिन टिकट बेचने के लिए एक स्वच्छ छवि के नेता, जिसने देश के लिए सब कुछ न्योछावर कर कर दिया, भारत को विश्व शक्ति बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी, अपने राजनीतिक फायदे और मोटे कमाई के लिए कम से कम उनका नाम बदनाम मत कीजिये. ये राजनीतिक शिष्ठता के लिए कहीं से ठीक नहीं है.

चिराग ने कही है यह बात

मालूम हो कि एनडीए से अलग होने के बावजूद चिराग लगातार पीएम मोदी की फोटो का इस्तेमाल कर रहे थे जिसपर बीजेपी नेताओं ने रोक लगा दी. फोटो के इस्तेमाल पर रोक लगने के बाद चिराग ने कहा कि हमें पीएम मोदी के फोटो की जरूरी नहीं है क्योंकि हमने उनकी विचारधारा को आत्मसात किया है. फोटो का इस्तेमाल वो करें जिन्हें जनता को लुभाना है.

यह भी पढ़ें- 

बिहार के जाले में निकला जिन्ना का जिन्न! क्या एक टिकट कांग्रेस को सभी सीटों पर महंगा पड़ेगा? Bihar Election: जेपी नड्डा बोले- पहले होती थी जातिवाद की बात, अब जनता को दिखाना होता है रिपोर्ट कार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget